{"_id":"694b5f4c4c67e6e052087b00","slug":"police-high-handedness-alleged-in-sikandra-food-delivery-youth-beaten-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: दरोगा ने फूड डिलीवरी करने वाले युवक को इस तरह पीटा, सिर से निकलने लगा खून; जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: दरोगा ने फूड डिलीवरी करने वाले युवक को इस तरह पीटा, सिर से निकलने लगा खून; जानें पूरा मामला
Wed, 24 Dec 2025 09:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 24 Dec 2025 09:04 AM IST
सार
आगरा पुलिस पर थाने में युवक को बेरहमी से पीटने का मामला अभी शांत नहीं हुआ, उससे पहले सिकंदरा का नया मामला सामने आया है। दरोगा ने फूड डिलीवरी करने वाले युवक में थप्पड़ जड़ दिया। उसका सिर लोडिंग टेंपो से टकराया, जिससे खून निकलने लगा।
विज्ञापन
सिकंदरा चौराहा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के सिकंदरा में गलत दिशा से जाने पर फूड डिलीवरी करने वाले दो भाइयों को दरोगा ने रोका लिया। चालान काट दिया। मना करने पर पिटाई की। थप्पड़ मारने से एक युवक का सिर टेंपो से टकरा गया। वह घायल हो गया। बाद में शांति भंग में दोनों का चालान कर दिया। पुलिस ने जो चालान किया उस पर भी बाइक की जगह स्कूटी का फोटो आ रहा है।
सिकंदरा के रहने वाले योगेश शर्मा (32) ने बताया कि वह और छोटा भाई आशीष फूड डिलीवरी का काम करते हैं। 19 दिसंबर की शाम दोनों बाइक से खरीदारी कर लौट रहे थे। जल्दबाजी में विपरीत दिशा में बाइक ले जाने लगे। तभी दरोगा नीरज ने रोक लिया। वह वापस जाने लगे तो जबरन चालान करने लगे। आरोप लगाया कि मना करने पर थप्पड़ मार दिया। उनका सिर बगल में खड़े लोडिंग टेंपो से टकराया। खून निकलने लगा।
पुलिसकर्मी उन्हें जबरन थाने ले गए। शांतिभंग में कार्रवाई कर दी। पिता ने कर्ज लेकर अगले दिन दोनों की जमानत कराई। खुद के मेडिकल के लिए वह थाने गए तो उन्हें पर्ची नहीं दी जा रही है। लाइसेंस नहीं दिखाने के आरोप में जो चालान उनकी बाइक के नंबर पर किया गया है। उस पर किसी अन्य की स्कूटी का फोटो लगा है। मामले में डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि उन्हें ऐसी शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।