आगरा: सोनू सूद को किया ट्वीट तो महिला की मदद के लिए पहुंची पुलिस, जानिए पूरा मामला
सिकंदरा क्षेत्र निवासी महिला अपने दिव्यांग बेटे के साथ रहती है। उनके पति का देहांत हो चुका है। सोनू सूद के ट्वीट के बाद थाना सिकंदरा पुलिस और चाइल्ड लाइन की टीम पहुंची और उन्हें देखभाल का भरोसा दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के सिकंदरा में पति की मौत के बाद दिव्यांग बेटे के साथ रह रही महिला के बीमार होने पर मदद के लिए अभिनेता सोनू सूद को ट्वीट किया गया। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने इसका संज्ञान लेकर पुलिस और चाइल्ड लाइन को मदद के निर्देश दिए। पुलिस ने महिला के रिश्तेदार युवक से बात की है। हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।
सिकंदरा क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाले सेवानिवृत्त अधिकारी की कुछ दिन पहले मौत हो गई थी। घर में उनकी पत्नी और बेटा है। महिला की रीढ़ की हड्डी में दिक्कत है। वह चल-फिर नहीं सकती हैं। उनका 24 साल का बेटा मानसिक रूप से दिव्यांग है। महिला की बहन का बेटा दिल्ली में रहता है। पिछले दिनों वह मौसी से मिलने आया।
यह है मामला
मौसी को अपने साथ ले जाना चाहता है। मौसेरे भाई को वो आश्रम में आश्रय दिलाना चाहता था। छह मई को अधिकारी के बेटे को पता चल गया। उसने हंगामा कर दिया। दिल्ली से आए मौसेरे भाई से मारपीट कर दी। मौसेरे भाई की एक युवती मित्र है। उसने इस समस्या को सुलझाने के लिए अभिनेता सोनू सूद को ट्वीट कर परिवार की मदद के लिए आग्रह किया।
ट्वीट को राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने संज्ञान ले लिया। पुलिस और चाइल्ड लाइन को पीड़ित परिवार की मदद के निर्देश दिए। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह ने बताया कि युवक मौसी को साथ ले जाना चाहता है, लेकिन मौसेरे भाई को आश्रम में आश्रय दिलाना चाहता था। आरोप लगा रहा है कि भाई घर में तोड़फोड़ करता है।
इस समस्या के समाधान के लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी से बात की। लेकिन उन्होंने कहा कि बालिग के लिए अभी आश्रम की व्यवस्था नहीं है। दिव्यांग के लिए कोई आश्रय गृह की फिलहाल कोई व्यवस्था नहीं है। परिजनों से कहा गया है कि उनकी देखभाल के लिए पुलिस तत्पर रहेगी। मां-बेटे भी एक-दूसरे से अलग नहीं होना चाहते हैं।