फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police have registered an FIR in connection with black marketing of urea

Agra News: यूरिया की कालाबाजारी...आगरा में पकड़ा गया था ट्रक, कृषि विभाग ने दर्ज कराई एफआईआर

Sun, 21 Dec 2025 11:36 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 21 Dec 2025 11:36 PM IST
सार

रास्ते में ट्रक से हेराफेरी कर अधिक दामों पर यूरिया बेचने की तैयारी की जा रही थी। कृषि विभाग को सूचना मिलने पर टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को कब्जे में लेकर जांच की थी। 

विज्ञापन
Police have registered an FIR in connection with black marketing of urea
यूरिया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में यूरिया की कालाबाजारी के मामलों को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। बमरौली कटारा थाना में उर्वरक निरीक्षक व कृषि विभाग की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


उर्वरक निरीक्षक गुफरान अहमद की तहरीर पर आगरा–लखनऊ एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड पर यूरिया से लदे एक ट्रक शनिवार को पकड़े जाने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया। यह ट्रक फतेहाबाद रोड से एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड पर महल बादशाही गांव के पास रोका गया था। 
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रक में लदा यूरिया अलीगढ़ से कुंडौल ले जाया जाना था, लेकिन रास्ते में इसकी हेराफेरी कर अधिक दामों पर बेचने की तैयारी की जा रही थी। कृषि विभाग को सूचना मिलने पर टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में सरकारी निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर यूरिया बेचने की कोशिश का खुलासा हुआ। इस मामले में बमरौली कटारा थाने में आगरा के जीवनी मंडी की एक फर्म, सेवला गौरव बमरौली कटारा की एक फर्म, एत्मादपुर मदरा की एक फर्म, ट्रक चालक लाखन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed