फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police have not blown dr. ayub's Mannequin

नहीं फूंकने दिया डा. अयूब का पुतला

Sat, 30 Jul 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Sat, 30 Jul 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
police have not blown dr. ayub's Mannequin
ह‌िंदू युवा वा‌ह‌िनी - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
 पुलिस-प्रशासन ने पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अयूब खान का पुतला नहीं फूंकने दिया। पुलिस ने हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं को राजामंडी स्थित दरियानाथ मंदिर पर ही रोक दिया। तीखी झड़प के बीच पुलिसकर्मियों ने छीना झपटी कर कार्यकर्ताओं के हाथों से पुतला छीन लिया। इससे भड़के कार्यकर्ताओं ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वाहिनी के सदस्यों ने डा. अयूब पर रासुका लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

सांसद महंत आदित्यनाथ के खिलाफ अपशब्द प्रयोग करने के विरोध में हिंदू युवा वाहिनी ने शुक्रवार को डा. अयूब का पुतला फूंकने की घोषणा की थी। तय कार्यक्रम के मुताबिक कार्यकर्ता राजामंडी के दरियानाथ मंदिर से नालबंद पर पुतला दहन करने के लिए निकले। मगर, तभी लोहामंडी और कोतवाली सीओ मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुतला न फूंकने की अपील करते हुए उन्हें मंदिर के बाहर ही रोक दिया। इस पर कार्यकर्ता भड़क गए। आगे बढ़ने की कोशिश की तो पुलिसकर्मियों ने बल पूर्वक रोक दिया। इस बीच एसीएम प्रथम योगेंद्र कुमार ने उनका ज्ञापन लिया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष तरुण सिंह, जिलाध्यक्ष दानवीर सिंह परमार, अनंत उपाध्याय, ऋषि तिवारी, राहुल शर्मा, रंजीत सिसौदिया, रितेश सिंघल, ओम गोला, रोहित कुशवाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed