फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police has registered case in case of businessman body being found in a car in Agra

आगरा में व्यापारी की गला रेतकर हत्या: कार में मिली खून से सनी लाश, बज रहा था म्यूजिक...हाथ में फंसा मिला चाकू

Wed, 13 Sep 2023 02:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 13 Sep 2023 02:59 PM IST
सार

पुलिस की पूछताछ में परिजन ने बताया कि मनु मोतीगंज में कृष्णा ट्रेडिंग कंपनी के नाम से दाल-चावल का व्यापार करते थे। पिता भगवान दास अग्रवाल-भाई विष्णु अग्रवाल दूसरे घर में बल्केश्वर चौराहे के पास रहते हैं। काफी समय से मनु बीमार थे। इससे अवसाद में थे।

विज्ञापन
Police has registered case in case of businessman body being found in a car in Agra
Agra News: धारदार हथियार से काट दिया व्यापारी का गला, हाइवे किनारे खड़ी कार में मिला शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में मोतीगंज के गल्ला व्यापारी मनु अग्रवाल (40) की मंगलवार को एत्मादपुर के बुढ़िया के ताल में हाईवे किनारे कार में लाश मिली। व्यापारी की गर्दन कटी हुई थी। एक हाथ में खून से सना चाकू लगा था। कार में तेज आवाज में म्यूजिक भी बज रहा था। घटना की जानकारी पर पुलिस व परिजन पहुंच गए। मामले में परिजन की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


मनु अग्रवाल (40) बल्केश्वर स्थित सीताराम लोनी कॉलोनी के रहने वाले थे। वह अपनी क्रेटा कार लेकर दुकान से निकले थे। रात तकरीबन 8:30 बजे एत्मादपुर पुलिस गश्त कर रही थी। तभी पुलिसकर्मियों ने बुढ़िया के ताल के पास हाईवे के सर्विस रोड किनारे पर क्रेटा कार खड़ी देखी। गाड़ी स्टार्ट थी। एसी-म्यूजिक सिस्टम चल रहा था। लाइट भी जल रही थी। इससे शक हुआ। पुलिस पहुंची तो देखा कि चालक सीट पर बैठे मनु की गर्दन कटी है। खून निकल रहा था। उल्टे हाथ में चाकू लगा है। मृतक की पहचान होने पर पुलिस ने परिजन को सूचना दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- तेज धमाके के साथ फटा गैस सिलेंडर: उड़ गई घर की दीवार, एक ही परिवार के पांच लोग बुरी तरह झुलसे; हालत नाजुक

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में परिजन ने बताया कि मनु मोतीगंज में कृष्णा ट्रेडिंग कंपनी के नाम से दाल-चावल का व्यापार करते थे। पिता भगवान दास अग्रवाल-भाई विष्णु अग्रवाल दूसरे घर में बल्केश्वर चौराहे के पास रहते हैं। काफी समय से मनु बीमार थे। इससे अवसाद में थे। कुछ दिन से दवाई भी नहीं खा रहे थे। उनके एक हाथ में चाकू लगा हुआ था। 

इससे उनके आत्महत्या करने की आशंका जाहिर की गई। मगर, कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि कोई अपना गला कैसे काट सकता है? यह भी हो सकता है कि कोई उन्हें अपने साथ लेकर गया हो। उनकी हत्या करने के बाद फरार हो गया हो। पुलिस दोनों ही बिंदुओं को लेकर जांच में जुटी है। कार को फोरेंसिक एक्सपर्ट और डाग स्क्वायड से भी जांचा भी गया।

यह भी पढ़ेंः- अधीक्षिका की क्रूरता: बालगृह में बच्ची को चप्पल से पीटा, कराती मालिश...दबवाती पैर, ऑफिस बना ऐशो-आराम का अड्डा

परिजन ने बताया कि मनु रोजाना की तरह मंगलवार को सुबह दस बजे दुकान पर गए थे। शाम को छह बजे दुकान से निकले। इसके बाद नहीं आए। उनकी शादी को 14 साल हुए थे। पत्नी प्रीति अग्रवाल पति की मौत की खबर से बेसुध हो गईं। व्यापारी के दो बेटी और एक बेटा हैं। परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पर बड़ी संख्या में व्यापारी पहुंच गए।

कार में शव मिला है। मृतक के हाथ में चाकू लगा था। परिजन ने अवसाद में होने की बात की जा रही है। प्रथम दृष्टया स्वयं ही घटना करना प्रतीत हो रहा है। हालांकि सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। परिजन की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  -केशव चौधरी, अपर पुलिस आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed