फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police has detained husband in case of wife death in Agra

Agra News: बेटा की जगह बेटी हुई तो करता प्रताड़ित, अब कर दी हत्या, गले में मिले निशान; पुलिस कर रही जांच

Tue, 09 May 2023 11:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 09 May 2023 11:33 PM IST
सार

आगरा में बेटा की जगह बेटी हुई तो पति अपनी पत्नी को प्रताड़ित करने लगा। अब उसकी हत्या कर दी गई। उसके गले में निशान मिले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Police has detained husband in case of wife death in Agra
demo pic

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार रात को विवाहिता अमलेश (28) की हत्या कर दी गई। पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है। मृतका के परिजन ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि पति से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


अमलेश अलीगढ़ के रायपुर स्थित मनीपुर की रहने वाली थीं। भाई हरेंद्र ने बताया कि बहन की शादी वर्ष 2015 में सौदागर लाइन, सदर बाजार निवासी भवानी सिंह से की थी। वह चाय की दुकान चलाता है। घर में भैंस भी पालता है। उनकी दो बेटियां हैं। इनमें सात साल की हार्दिका और तीन साल की कार्तियानी हैं। सोमवार रात को पुलिस ने फोन करके अमलेश की मौत की जानकारी दी। इस पर वो पहुंच गए।

विज्ञापन

बेटी हुई, बेटा न होने पर करता था प्रताड़ित 

भाई ने आरोप लगाया कि अमलेश को पति परेशान करता था। उसके बेटी पैदा हुई थीं। इस कारण उस पर बेटा पैदा करने का दबाव डालता था। पांच लाख रुपये और बाइक की भी मांग कर रहा था। छह महीने पहले अमलेश मायके में आई थी। दो महीने तक ससुराल नहीं गई। पति गांव में आया था। परेशान नहीं करने का आश्वासन दिया। इस पर बहन घर चली गई। अब पति ने उसकी हत्या कर दी। उन्होंने थाना में तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन ने दहेज के लिए हत्या की बात कही

उधर, डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि रात में महिला की हत्या की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। घर में शव पड़ा हुआ था। मृतका के गले पर दबाने का निशान था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पति को हिरासत में लिया गया है। परिजन ने दहेज के लिए हत्या की तहरीर दी है। इस पर मुकदमा दर्ज किया है। विवेचना की जा रही है।

मां को याद कर रहीं बेटियां

मां की मौत के बाद दोनों बेटियों का हाल बेहाल था। वह बार-बार मां को याद कर रही थीं। परिजन उन्हें संभाल रहे थे, मगर वो रोये जा रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed