{"_id":"667d83bcbaaddaf917010970","slug":"police-has-arrested-the-fifth-accused-of-cruelty-to-children-in-kasganj-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज में बच्चों संग क्रूरता: आधा मुड़ा सिर, अर्धनग्न कर पूरे गांव में घुमाया; पुलिस ने पांचवां आरोपी दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज में बच्चों संग क्रूरता: आधा मुड़ा सिर, अर्धनग्न कर पूरे गांव में घुमाया; पुलिस ने पांचवां आरोपी दबोचा
Thu, 27 Jun 2024 08:52 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 27 Jun 2024 08:52 PM IST
सार
कासगंज के गांव वाहिदपुर माफी में बच्चों का सिर मुड़ाने के बाद अर्द्धनग्न किया। इसके बाद पूरे गांव में उन्हें घुमाया गया। इस मामले के पांचवें आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कासगंज के गांव वाहिदपुर माफी में दो बच्चों का सिर मुड़ाकर उन्हें अर्द्धनग्न कर घुमाने के आरोप में फरार चल रहे पांचवे आरोपी को भी पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले चार आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
थाना ढोलना अंतर्गत गांव वाहिदपुर माफी में 23 जून को ग्रामीणों ने चोरी के शक में दो बच्चों का सिर मुड़ा दिया था। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों बच्चों को अर्द्धनग्न कर गांव में घुमाया था। इस मामले में एक बच्चे की मां ने पांच आरोपियों हरप्रसाद, रामचंद, मुकेश, रियाज एवं राजा के खिलाफ थाना ढोलना में दर्ज कराया था।
पुलिस ने इस प्रकरण में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों हरप्रसाद, रामचंद, मुकेश एवं रियाज को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में पांचवां आरोपी राजा फरार चल रहा था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने राजा को गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि आरोपी राजा अलीगढ़ स्थित अपनी रिश्तेदारी में चला गया था। वहां से लौटने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।