{"_id":"66c0db0cca773f70970fcb20","slug":"police-got-important-clues-in-the-murder-of-nris-mother-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-122472-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: एनआरआई की मां की हत्या में पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: एनआरआई की मां की हत्या में पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग
Sat, 17 Aug 2024 10:47 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 17 Aug 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना बेवर क्षेत्र में एनआरआई की मां इंदुमती की हत्या और लूट की घटना में पुलिस के हाथ अहम सुराग हाथ लगे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा। पुलिस ने यह भी संकेत दिया है कि हत्या करने वाला परिचित ही है।
बेवर थाना क्षेत्र के गांव नगला देवी निवासी इंदुमती देवी (70) गांव स्थित अपने मकान में अकेली ही रह रहीं थीं। वह तीन पुत्रियों की शादी कर चुकी थीं वहीं इकलौता बेटा उदय प्रताप जर्मनी में परिवार के साथ रह रहा है। बीते मंगलवार की शाम को इंदुमती का शव घर के अंदर तख्त पर पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह गला घोटकर हत्या किए जाना बताया गया था। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज करने के बाद खुलासे के प्रयास में जुटी है। एक पुलिस अधिकारी की माने तो खुलासे को लेकर अहम सुराग हाथ लगे हैं। हत्या लूटपाट के इरादे से नहीं की गई है और हत्या करने वाला भी परिचित है। अधिकारी का कहना है कि जल्द ही पुलिस खुलासा करेगी।