फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police got entangled in border dispute victim himself caught the thieves

गजब का साहस: सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस, पीड़ित ने खुद ही पकड़ लिए चोर

Sat, 16 Mar 2024 09:32 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 16 Mar 2024 09:32 AM IST
सार

इलेक्ट्रिक बस में सफर के दौरान ट्रॉली बैग से लाखों की चोरी के मामले में पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही, लेकिन पीड़ित ने हिम्मत नहीं हारी। पुलिस पर भरोसा न करते हुए वो खुद ही चोरों की तलाश में जुट गया। दो दिन के अंदर उसने खुद ही चोरों को पकड़ लिया। 
 

विज्ञापन
Police got entangled in border dispute victim himself caught the thieves
आगरा पुलिस की गाड़ी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा पुलिस आयुक्त का सिटीजन चार्टर पर जोर है। मगर, थाना पुलिस का ढर्रा नहीं बदल रहा है। इलेक्ट्रिक बस में सफर के दौरान ट्रॉली बैग से लाखों की चोरी के मामले में पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। इस पर पीड़ित ने दो दिन की कवायद के बाद चार संदिग्ध चोरों को ढूंढ निकाला। चोर पकड़े जाने पर पुलिस ने पीठ थपथपाने के लिए केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


रंजीतपुरा, सैंया निवासी दीपक का गुजरात में आइसक्रीम का काम है। उन्होंने बताया कि वह 10 मार्च को पत्नी ऊषा और एक साल के बेटे के साथ ट्रेन से आए थे। 11 की सुबह 8 बजे आगरा कैंट स्टेशन पर उतरे, बिजलीघर ऑटो से पहुंचे। वहां से खेरागढ़ की इलेक्ट्रिक बस में बैठ गए। एक बड़ा ट्रॉली बैग था, जिसे कंडक्टर ने पीछे की सीट पर रखने के लिए बोल दिया। बताया कि कैमरे लगे हैं, चिंता की बात नहीं है।
विज्ञापन


दीपक ने बताया कि वह तीनों आगे की सीट पर बैठे थे। सुबह 9:40 बजे खेरागढ़ पहुंचे। ट्राॅली बैग को छोटा पर्स निकालने के लिए खोला तो वो कटा था। पर्स नहीं था, पर्स में चेन, अंगूठी, झुमके सहित लाखों के जेवरात और 50 हजार रुपये रखे थे। पत्नी रोने लगीं। वह किसी तरह घर पहुंचे। थाना सैंया पर जाकर जानकारी दी। मगर, पुलिस ने थाना रकाबगंज भेजा। वहां से फोर्ट चौकी पर आए। मगर, यहां पुलिस ने मामला सैंया का बता दिया। कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैर से खिसकाया, दाढ़ी वाले ने काटा
उन्होंने बताया कि बस का नंबर लेकर वह टेढ़ी बगिया स्थित चार्जिंग स्टेशन पहुंचे। बस में कैमरे लगे थे। फुटेज में दिखा कि चोरों की संख्या 8 से 9 थी। वह बैग को पैरों के सहारे अपने पास ले आए। इसके बाद एक दाढ़ी वाले चोर ने मुंह से ब्लेड निकालकर बैग को काटकर पत्नी का पर्स निकाल लिया। पर्स साथी को दे दिया। अन्य घेराबंदी करके खड़े रहे। फुटेज देखने के बाद उन्होंने बिजली घर, सैंया और खेरागढ़ तक बस में बैठकर तलाश की। बृहस्पतिवार को 4 संदिग्ध पकड़ लिए। उनका चेहरा फुटेज से मिल रहा था। उन्हें पुलिस के सुपुर्द कर दिया।


सरगना भाग निकला
एसीपी सदर पियूष कांत राय ने बताया कि उत्तराखंड के तस्लीम, रामपुर के शहादत अली, मुरादाबाद के कमल हसन और फरजंद को पकड़ा है। उनका सरगना फरार है। पुलिस ने पूछताछ की है। पता चला कि वह झुंड बनाकर बस में सवार होकर वारदात करते हैं। केस दर्ज न करने के संबंध में जांच कराई जा रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed