फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police got clues Cruelty to girl child in Agra 200 cameras were searched 20 suspects were seen

आगरा में बालिका से क्रूरता: 200 कैमरे खंगाले, 20 संदिग्ध आए नजर; पुलिस को मिले सुराग

Fri, 17 Mar 2023 12:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 17 Mar 2023 12:04 AM IST
सार

 पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं। इन पर पुलिस टीम कार्य कर रही है। पुलिस के हाथ एक ऐसा वीडियो भी लगा है, जिसमें संदिग्ध के साथ एक महिला भी नजर आ रही है।
 

विज्ञापन
police got clues Cruelty to girl child in Agra 200 cameras were searched 20 suspects were seen
rape demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र में 10 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के मामले में पुलिस 200 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देख चुकी है। इसमें 20 संदिग्ध नजर आए हैं। इनको पीड़ित बालिका को दिखाया जा चुका है। हालांकि बालिका ने किसी को नहीं पहचाना है। उधर, पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं। इन पर पुलिस टीम कार्य कर रही है। एक वीडियो ऐसा भी मिला है, जिसमें युवक घटना वाली जगह पर जाता नजर आया। इसमें एक महिला भी दिख रही है। युवक और महिला कौन हैं? यह पता किया जा रहा है।

विज्ञापन


घटना 13 मार्च को हुई थी। बालिका सुबह घर से निकलकर शौच के लिए पोखर के पास गई थी। तभी उसे युवक जबरन उठाकर ले गया था। उसके साथ दुष्कर्म किया था। विरोध पर मारपीट की थी। सिर में ईंट से प्रहार करके जान से मारने की कोशिश की थी। बालिका हिम्मत करके बच सकी थी। वह भाग निकली थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बालिका ने पुलिस से यही कहा है कि वह सामने आने पर आरोपी को पहचान लेगी।
विज्ञापन


पुलिस अब तक 20 से अधिक संदिग्ध के फोटो दिखा चुकी है। मगर, उसने किसी को नहीं पहचाना है। पुलिस ने 200 से अधिक फुटेज देखे हैं। इनमें कई लोग नजर आए हैं। मगर, आरोपी नहीं दिखा। वहीं एक वीडियो भी सामने आया है। यह होली के दिन का बताया गया है। इसमें एक युवक और महिला नजर आई है। यह कौन हैं? इसके बारे में पुलिस पता कर रही है। डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। टीम लगी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed