{"_id":"5e58ead0beab98cc807ab919","slug":"police-flag-march-on-jume-ki-namaj-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के आला अफसरों ने फोर्स के साथ किया पैदल मार्च, शांति कायम रखने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के आला अफसरों ने फोर्स के साथ किया पैदल मार्च, शांति कायम रखने की अपील
Sat, 29 Feb 2020 12:07 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 29 Feb 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
पुलिस फ्लैग मार्च
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली और अलीगढ़ में हिंसा के बाद फिरोजाबाद में सतर्कता बरती जा रही है। शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस के आला अफसरों ने थाना रसूलपुर से नालबंद चौकी तक पुलिस फोर्स के साथ फ्लैग मार्च किया।
फ्लैग मार्च में आईजी रेलवे विजय प्रकाश, डीएम चंद्र विजय सिंह, एसएसपी सचिंद्र पटेल, नगर आयुक्त विजय कुमार, एसपी सिटी प्रबल प्रताप संग पुलिस प्रशासनिक सभी अधिकारी, थानों के थाना प्रभारी शामिल रहे।
आईजी विजय प्रकाश ने बताया कि सभी जगह शांति है। पुलिस की सारी व्यवस्थाएं चुस्त-दुरूस्त हैं। एसएसपी सचिंद्र पटेल ने सोशल मीडिया व अफवाहों को लेकर पूरी व्यवस्थाएं की हैं। मॉनीटरिंग की जा रही है।

अफवाहों पर ध्यान न दें
आईजी ने कहा कि शहरवासियों से अपील भी की गई है कि अफवाहों पर न ध्यान दें और न ही अफवाह फैलाएं। कोई भी भड़काऊ पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा न करें। अफवाह फैलाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने भाईचारे को लेकर शहर की जनता को संदेश दिया कि शहर आपका है शांति बनाए रखना आपकी जिम्मेदारी है। अमन-चैन और भाईचारे के साथ रहें। कोई शिकायत होने पर पुलिस को अवगत कराए।
उन्होंने भाईचारे को लेकर शहर की जनता को संदेश दिया कि शहर आपका है शांति बनाए रखना आपकी जिम्मेदारी है। अमन-चैन और भाईचारे के साथ रहें। कोई शिकायत होने पर पुलिस को अवगत कराए।