फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police fir filed against 18 people for Ram Barat held without permission

भाजपा सांसद की मौजूदगी में बिना इजाजत के निकाली रामबारात, 18 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Thu, 18 Oct 2018 01:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 18 Oct 2018 01:28 PM IST
विज्ञापन
police fir filed against 18 people for Ram Barat held without permission
FIR
आगरा के आंवलखेड़ा में भारत संगम सेवा संस्थान द्वारा 11 अक्तूबर को बिना अनुमति राम बारात निकालने के मामले में पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य, प्रधान पति और आयोजन समिति के पदाधिकारियों समेत 18 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

 
आंवलखेड़ा में निकाली गई राम बारात का 11 अक्तूबर को उद्घाटन एससी आयोग के अध्यक्ष राम शंकर कठेरिया ने किया था। संस्थान का कहना है कि आयोजन की अनुमति के लिए कई बार प्रार्थनापत्र भी दिया था। पर, नई परंपरा बताकर प्रशासन ने अनुमति नहीं दी थी। 
विज्ञापन


अनुमति नहीं मिलने के बाद भी नौ से 12 अक्तूबर तक कार्यक्रम हुए थे। 11 अक्तूबर को धूमधाम से राम बारात निकाली गई। इस दौरान सांसद रामशंकर कठेरिया ने कहा था कि राम बारात निकालने के लिए अनुमति लेने की जरूरत ही नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

17 लोग नामजद

बिना अनुमति के राम बारात निकाले जाने को लेकर चौकी इंचार्ज आंवलखेड़ा अश्वनी कुमार मिश्र ने आयोजन समिति के 17 नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं मुकदमा दर्ज होने की जानकारी से लोगों में प्रशासन के खिलाफ जबरदस्त गुस्सा भी है। 

थानाध्यक्ष नवीन कुमार का कहना है कि राम बारात वाले दिन एडीएम प्रशासन द्वारा आंवलखेड़ा में धारा 144 लगाई गई थी। आयोजन समिति से राम बरात की अनुमति दिखाने को कहा गया तो अनुमति पत्र भी नहीं दिखाया था।
  
भारत संगम सेवा संस्थान के अध्यक्ष भूपेंद्र भारद्वाज का कहना है कि पुलिस और प्रशासन को कई बार अनुमति के लिए प्रार्थना पत्र दिए गए थे, लेकिन अनुमति नहीं दी गई। जनभावनाओं को देखते हुए आमजन के सहयोग से राम बारात का आयोजन किया गया था। 

इनके खिलाफ दर्ज हुई है रिपोर्ट 

चौकी इंचार्ज आंवलखेड़ा ने जिला पंचायत सदस्य ओमवीर सिंह, भूपेंद्र भारद्वाज पुत्र सूरजपाल, धर्मवीर चौहान पुत्र रामप्रताप सिंह, मुकेश चौहान पुत्र गीतम सिंह, राज कपूर बाल्मीकि पुत्र कल्याण सिंह, नीतू वर्मा पुत्र बनवारी लाल, मुन्ना सिंह पुत्र रामशरन पूर्व प्रधान आंवलखेड़ा, प्रधानपति दुष्यंत सिंह पुत्र कृष्ण गोपाल चौहान, अंकुश पुत्र कल्याण सिंह, पवन कुशवाहा पुत्र रोशन लाल, रामनिवास शर्मा पुत्र लोकमन शर्मा, श्याम सुंदर उपाध्याय, इंदल सिंह चौहान पुत्र चित्र सिंह, अश्वनी कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह, उदयवीर सिंह चौहान पुत्र अखय सिंह, सौराज सिंह परमार पुत्र शिव भान सिंह, अतर सिंह पुत्र तेज सिंह।

पूर्व विधायक ने कहा, पुलिस ने गलत किया 

आंवलखेड़ा में राम बारात निकालने वालों पर मुकदमा दर्ज किए जाने पर पूर्व बसपा विधायक डॉ. धर्म पाल सिंह ने भी रोष जताया है। उन्होंने कहा कि राम के नाम पर बनी सरकार ने रामभक्तों को भी नहीं छोड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed