फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police find unique lighter as a evidence of sanjali murder case in agra

संजलि हत्याकांड: लाइटर पर आकर अटक गई पुलिस की जांच, अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं

Sat, 22 Dec 2018 10:52 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Published by: Priyesh Mishra Updated Sat, 22 Dec 2018 10:52 AM IST
विज्ञापन
police find unique lighter as a evidence of sanjali murder case in agra
संजलि हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र के गांव लालऊ निवासी छात्रा संजलि को जिंदा जला दिए जाने की घटना की जांच उस लाइटर पर आकर अटक गई है, जिससे उसे जलाया गया। यह खास किस्म का लाइटर है। 
विज्ञापन


पुलिस यह मालूम करना चाहती है कि इस तरह का लाइटर जनपद में कहां बिकता है ? और हाल फिलहाल में कौन-कौन खरीदकर लाया? उम्मीद है कि इन सवालों के जवाब से ही कोई न कोई सुराग मिल जाएगा लेकिन यह अभी तक नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन


पुलिस की दो टीमें लाइटर की लाइन पर काम कर रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक आईपीएस अधिकारी के नेतृत्व में एक टीम ने शुक्रवार को लालऊ में उन घरों में जाकर पड़ताल की जो रसोई गैस का इस्तेमाल करते हैं। खुदकुशी करने वाले योगेश का घर भी इनमें शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी जगह देखा गया कि लाइटर किस किस्म का इस्तेमाल किया जा रहा है? रसोई गैस वितरकों को भी लाइटर का फोटो दिखाया गया। कहीं यह लाइटर ऑनलाइन न मंगाया गया हो? इस पर पुलिस ने ऑनलाइन सामान बेचने वाली कंपनियों से भी बात की। पता चला कि ऑनलाइन खरीद नहीं की गई है। इस लाइटर की एक खूबी यह है कि इसमें एक बटन ऐसा ही जिसे दबाने से इसकी आग बुझती नहीं है। यह गैस से जलने वाला लाइटर है।

लाइटर के बारे में आपके पास कोई जानकारी है

अगर आपके पास इस या इस तरह के लाइटर के बारे में जानकारी है, मसलन ये कहां बिकते हैं? तो आप पुलिस को मोबाइल नंबर 9454402749 या 9554401232 पर दे सकते हैं। पुलिस ने इसकी अपील की है।

संजलि कक्षा 10 की छात्रा थी। वो गांव से नौ किमी दूर नौमील गांव स्थित अशरफी देवी छिद्दा सिंह इंटर कॉलेज में पढ़ती थी। 18 दिसंबर की दोपहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर लौट रही थी। तभी बाइक सवार दो युवकों ने पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया। 

संजलि को गंभीर अवस्था में आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां 20 दिसंबर को उसकी मौत हो गई। इस घटना ने पूरा आगरा को झकझोर कर रख दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed