{"_id":"6190a95ed474e3300b43533e","slug":"police-filed-fir-against-unknown-miscreants-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में युवती की मौत का मामला: अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में युवती की मौत का मामला: अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Sun, 14 Nov 2021 11:44 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:44 AM IST
सार
चिल्लीपाड़ा निवासी वर्षा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। वह कोर्ट मैरिज के बाद एक साल से फईम के साथ रह रही थी। शुक्रवार की उसकी मौत के बाद बवाल हो गया था।
विज्ञापन
वर्षा का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र के मोहल्ला चिल्लीपाड़ा में शुक्रवार को युवती की मौत के बाद पथराव और फायरिंग के मामले में पुलिस ने अपनी ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसमें किसी को नामजद नहीं किया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है।
विज्ञापन
घटनाक्रम के मुताबिक चिल्लीपाड़ा निवासी वर्षा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। वह कोर्ट मैरिज के बाद एक साल से फईम के साथ रह रही थी। उसका नाम बदलकर जोया रख दिया गया था। मौत की जानकारी पर उसका भाई दुष्यंत पहुंचा था। बाद में भाजयुमो पदाधिकारी पहुंचे थे।
विज्ञापन
संबंधित खबर- आगरा में युवती की मौत का मामला: निकाह के बाद जोया बन गई थी वर्षा, मां को दी थी उत्पीड़न की जानकारी
विज्ञापन
इसके बाद बवाल हो गया था। पथराव और फायरिंग की गई थी। दो दुकानों में तोड़फोड़ की गई थी। एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें पुलिस वादी बनी है। वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।
फंदे पर दम घुटने से हुई थी मौत
वर्षा का शव फर्श पर पड़ा मिला था, जबकि पंखे पर फंदे का कपड़ा लटका हुआ था। पति सहित अन्य उसके फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कह रहे थे। भाई ने हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फंदे स दम घुटने के कारण आया है।
दहेज हत्या में पति समेत तीन गिरफ्तार
वर्षा की मौत के मामले में उसके भाई दुष्यंत की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। इनमें मृतका के आरोपी पति फईम, ससुर कय्यूम और देवर नईम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।