फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police filed FIR against BJP leader for Harsh firing in Firozabad

भाजपा नेता को हर्ष फायरिंग करना पड़ा महंगा, रिपोर्ट दर्ज, लटकी गिरफ्तारी की तलवार

Mon, 15 Jul 2019 11:55 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 15 Jul 2019 11:55 AM IST
विज्ञापन
police filed FIR against BJP leader for Harsh firing in Firozabad
शादी समारोह में बंदूक से फायर करते भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के टूंडला में भाजपा नेता के हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच कराई। घटना की पुष्टि होने पर थाना टूंडला पुलिस ने आगरा के भाजपा नेता के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

  
सात जुलाई को फिरोजाबाद के एक परिवार की बेटी की आगरा हाइवे स्थित एक मैरिजहोम में शादी समारोह था। आगरा से बरात आई थी। इसमें आगरा, फिरोजाबाद व लखनऊ से भाजपा नेताओं के अलावा कई अधिकारी भी शामिल हुए थे। 
विज्ञापन


बरात चढ़ने के दौरान आगरा के भाजपा नेता गौरव राजावत ने दो असलहों से हर्ष फायरिंग की थी। जिसे कुछ युवकों ने मोबाइल में कैद कर लिया था। जिसे तीन दिन वाद वायरल कर दिया था। मामले में पुलिस ने वीडियो की जांच कराई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के बाद उपनिरीक्षक अनिल कुमार ने रिपोर्ट में दर्ज कराई है। रिपोर्ट ने बताया गया कि भाजपा नेता गौरव राजावत ने लाइसेंसी असलहा से हर्ष फायरिंग की थी, जो न्यायालय के आदेश अनुसार अपराध की श्रेणी में आता है। 
 
थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि हर्ष फायरिंग की जांच के बाद आरोपी के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इसके साथ ही लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed