{"_id":"5e8ef52a8ebc3e6fa93b1f9f","slug":"police-filed-fir-against-107-villagers-for-violation-of-lockdown-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lockdown: मंदिर में भीड़ जुटाकर प्रसाद बंटाना पड़ा महंगा, सात नामजद सहित 107 पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lockdown: मंदिर में भीड़ जुटाकर प्रसाद बंटाना पड़ा महंगा, सात नामजद सहित 107 पर मुकदमा
Thu, 09 Apr 2020 03:42 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 09 Apr 2020 03:42 PM IST
विज्ञापन
FIR
फिरोजाबाद के थाना खैरगढ़ क्षेत्र के श्योमई स्थित माता के मंदिर में बुधवार को नेजा चढ़ाने के साथ प्रसाद बांटना ग्रामीणों को महंगा पड़ गया। पुलिस ने लॉकडाउन के उल्लंघन में सात नामजद एवं 100 अज्ञात ग्रामीणों पर मुकदमा दर्ज किया है।
लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस की टीमें शहर से लेकर गांव तक सक्रिय हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलने से बचाव के लिए सामाजिक दूरी का प्रत्येक को ही पालन करना होगा। उल्लंघन करने वालों पर थाना पुलिस कार्रवाई कर रही है।
बुधवार को थाना खैरगढ़ के श्योमई निवासी जीतू पुत्र श्याम सिंह के द्वारा गांव में स्थित माता के मंदिर पर नेजा चढ़ाने के साथ प्रसाद का वितरण किया था। इस कार्यक्रम के दौरान सौ से अधिक लोग एकत्रित हो गए थे। इस दौरान सामाजिक दूरी का पालन भी नहीं किया गया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक खैरगढ़ अनूप कुमार भारती ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। पुलिस ने नेजा चढ़ाने वाले जीतू पुत्र श्याम सिंह सहित सात नामजद एवं 100 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसएचओ अनूप कुमार भारती ने कहा कि किसी को नियमों का उल्लंघन किए जाने की छूट नहीं दी जाएगी।