फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police filed fake case sent innocent family to jail then destroyed fruit trees to take possession of land wort

Agra: फर्जी केस लगाकर बेगुनाह परिवार को भेजा जेल, फिर करोड़ों की जमीन पर कब्जे के लिए उजाड़े फलदार पेड़

Tue, 16 Jan 2024 10:33 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 16 Jan 2024 10:33 AM IST
सार

आगरा पुलिस ने करोड़ों रुपये की जमीन पर कब्जा करने के लिए परिवार पर फर्जी मुकदमा लगाकर पहले ही जेल भेज दिया। इसके बाद इस जमीन पर लगे 120 फलदार वृक्षों पर बुलडोजर भी चलवा दिया।
 

विज्ञापन
Police filed fake case sent innocent family to jail then destroyed fruit trees to take possession of land wort
बेगुनाह परिवार और आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना जगदीशपुरा में 10 हजार वर्गगज जमीन पर कब्जे के लिए निर्दोष परिवार को जेल भेजने के बाद जमीन पर लगे फलदार वृक्षों को उजाड़ दिया गया। 120 वृक्षों पर बुलडोजर चलाया गया। पीड़ित रवि कुशवाह ने ऑनलाइन शिकायत की है। अब वन विभाग को तहरीर देने जाएंगे।
विज्ञापन


जमीन पर कब्जे के लिए एसओ जितेंद्र कुमार और बिल्डर कमल चौधरी ने साजिश की थी। रवि कुशवाह के परिवार पर दो मुकदमे दर्ज किए गए। एक मुकदमा एनडीपीएस एक्ट में लिखा गया। इसमें रवि, उसके भाई सहित तीन को जेल भेजा गया। दूसरा मुकदमा आबकारी अधिनियम का लिखा। इसमें रवि की पत्नी पूनम, बहन पुष्पा सहित तीन को गिरफ्तार कर जेल भेजा। रवि कुशवाह के परिवार को कई दिन जेल में रहना पड़ा।
विज्ञापन


डीजीपी से शिकायत के बाद मामला सुर्खियों में आया। पुलिस ने दोबारा पीड़ित को जमीन पर रखवाया। जब परिवार के लोग पहुंचे तो पता चला कि घर के बाहर जमीन पर लगे फलदार वृक्षों को भी उखाड़ दिया गया। बिल्डर ने पहले जमीन की दीवार बनवाई थी। इसके बाद बुलडोजर से वृक्ष हटवा दिए थे। इन्हें भरकर भी ले गए थे। कुछ वृक्षों की लकड़ी अब भी मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फल बेचकर चलता था घर
रवि ने कहा कि जमीन पर 120 फलदार वृक्ष थे। कटहल के 4, अमरूद के 20, जामुन के 6, बेर के 20, करौंदा के 30, नींबू के 25 और केले के 5 वृक्ष लगे थे। वह कुल्फी के साथ ही इन फलों को बेचकर गुजारा करते थे। वृक्षों को ही हटा दिया गया। आरोपियों पर वन संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जाए।

कुशवाह महासभा ने की बैठक
कुशवाह महासभा ने संजय प्लेस स्थित शहीद स्मारक में बैठक की। संचालन युवा कुशवाह महासभा के जिलाध्यक्ष मनोज कुशवाह ने किया। राष्ट्रीय महासचिव प्रेमचंद कुशवाह ने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। पीड़ित परिवार को मुआवजा मिले। बैठक में रवि कुशवाह, पूनम, उदय सिंह, धर्मवीर, फौरन सिंह, अमित, प्रेमचंद, मुकेश, विनोद, छतर सिंह, सुनील कुशवाह आदि मौजूद रहे।

आरोपियों की कॉल डिटेल से खुलेंगे राज
एसओ जितेंद्र कुमार, बिल्डर कमल चौधरी, धीरू चौधरी, पुरुषोत्तम पहलवान और अमित अग्रवाल का नाम आया था। अमित को जेल भेजा गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस अब आरोपियों के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही है। यह देखा जा रहा है कि जमीन कब्जाने की साजिश में कौन-कौन शामिल है। आरोपियों की किससे बात होती थी। वह कहां जाते थे? कहां आते थे? यह पता किया जा रहा है। किन लोगों से ज्यादा बातचीत हुई? यह सब पता किया जा रहा है।


विवेचना में फर्जीवाड़ा पर होगी कार्रवाई
दो फर्जी मुकदमे दर्ज किए गए। एक मुकदमा एनडीपीएस एक्ट का लिखा गया। इसमें दरोगा विकास कुमार वादी हैं, जबकि दूसरा मुकदमा आबकारी निरीक्षक ने लिखाया। इस मुकदमे की फर्द में दरोगा अनुज फोगाट शामिल थे। फर्जीवाड़े की बात सामने आने के बाद भी दोनों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। विकास कुमार ने गांजा बरामद किया तो कहां से आया? यह उनसे आज तक नहीं पूछा गया? वहीं अनुज फोगाट किसके कहने पर फर्द में शामिल हो गए? पूरे मामले में लीपापोती की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed