फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police,Faithful,arrest,banke bihari

वृंदावन: नाश्ता में देरी पर दुकानदार व श्रद्धालुओं में मारपीट, हंगामा

Mon, 25 Jan 2021 08:08 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 08:08 PM IST
विज्ञापन
police,Faithful,arrest,banke bihari
वृंदावन (मथुरा)। श्री बांकेबिहारी मंदिर के निकट एक दुकानदार और श्रद्धालु आपस में भिड़ गए। नाश्ता में देरी होने पर कहासुनी से शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। इससे अच्छा खासा हंगामा खड़ा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

श्रीबांकेबिहारी पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर एक मिष्ठान भंडार पर दिल्ली के कुछ श्रद्धालु नाश्ता कर रहे थे। इसी बीच नाश्ता मिलने में देरी होने पर श्रद्धालु व दुकानदार में कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में कहासुनी मारपीट में बदल गई। इससे दुकान से खाने का सामान श्रद्धालुओं ने सड़क पर बिखेर दिया। हंगामा बढ़ने से बाजार में अफरातफरी मच गई। भीड़ होने के कारण रास्ता भी अवरुद्ध हो गया। पुलिस चौकी के समीप झगड़ा होने से पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने दिल्ली लाजपत राय मार्केट निवासी गौरव सोनी, अजय सोनी, सार्थक सोनी के अलावा सुजीत घोष, विनोद व पुष्पेंद्र को हिरासत में ले लिया है। अभी इस मामले में किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed