{"_id":"67a8aeadffb7fd4973022924","slug":"police-failed-in-uncovering-aadhati-murder-case-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-131744-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आढती हत्याकांड के खुलासे में पुलिस नाकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आढती हत्याकांड के खुलासे में पुलिस नाकाम
Sun, 09 Feb 2025 07:03 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 09 Feb 2025 07:03 PM IST
विज्ञापन
आढती हत्याकांड के खुलासे में पुलिस नाकाम
- अभी तक नहीं हुई कोई गिरफ्तारी, पत्नी ने दर्ज कराई थी 3 के विरुद्ध रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। करीब ढाई माह का समय बीतने को है लेकिन कोतवाली पुलिस आढ़ती प्रमोद राजपूत हत्याकांड़ का खुलासा करने में नाकाम रही है। अभी तक न तो पुलिस न तो नामित व किसी अन्य की गिरफ्तारी कर सकी है न हीं घटना को लेकर कोई अन्य खुलासा ही कर सकी है। अधिकारी लगातार जांच चलने व जल्द खुलासा की बात कहते आ रहे हैं।
कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले आढ़ती प्रमोद राजपूत 26 नवंबर की शाम मंडी से घर वापस लौट रहे थे। तभी औंछा बाईपास रोड पर उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की बाइक पुलिस को मौके पर मिली थी, वहीं पास ही एक तमंचा भी पड़ा मिला था। फोरेंसिक की टीम ने तमंचा को जांच के लिए कब्जे में लिया था। साक्ष्य संकलन करने के साथ ही जांच शुरू हुई। इस बीच मृतक की पत्नी ने नई बस्ती देवपुरा निवासी एक नामित सहित तीन लोगों के खिलाफ रुपये लेनदेन के विवाद में हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया था। करीब ढ़ाई माह का समय बीतने जा रहा है, पुलिस अभी तक प्रमोद राजपूत की मौत पर पड़े रहस्य को पर्दे को नहीं हटा सकी है।
हत्या है या कुछ और इसको लेकर भी कोतवाली पुलिस अभी कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। न तो नामित को ही गिरफ्तार किया गया न हीं पुलिस इस मामले में किसी अन्य को गिरफ्तार कर खुलासा कर सकी है। अधिकारी लगातार इस मामले में जांच चलने व जल्द खुलासे की बात कहते आ रहे हैं।