फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police engaged in search of bundle and husband and wife, kidnapping case

पोटली और पति-पत्नी की तलाश मेें उलझी पुलिस, अपहरण का मुकदमा

Sat, 07 Aug 2021 01:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Police engaged in search of bundle and husband and wife, kidnapping case
फोटो लगाएं ----
विज्ञापन

पोटली और पति-पत्नी की तलाश मेें उलझी पुलिस, अपहरण का मुकदमा
सेल्स ऑफिसर का पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, पुलिस ने 12 से अधिक लोग उठाए
अमर उजाला ब्यूरो
आगरा। ट्रांस यमुना कॉलोनी के रहने वाले ऑटो मोबाइल कंपनी के सेल्स ऑफिसर सुनील कुमार शर्मा कहां हैं? इसका पता पांच दिन बाद भी नहीं चल सका है। उधर, गांधी नगर में घर से फरार मोना और उसका पति अजय उर्फ डकैत की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। वह घर से भागते समय एक पोटली टेंपो में रखकर ले गए थे। यह बात सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से सामने आई थी। मगर, अब तक वो हाथ नहीं आ सके हैं। उधर, सुनील के अपहरण का मुकदमा पति-पत्नी सहित पांच के खिलाफ दर्ज किया गया है।
सेल्स ऑफिसर दो अगस्त को लापता हो गए थे। गांधी नगर में आखिरी लोकेशन मिली थी। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से पता चला था कि वह गांधी नगर में रहने वाले अजय के घर में गए थे। जाने के फुटेज थे। आने के नहीं थे। अजय बाद में सुनील की बाइक लेकर जाता नजर आया। दोपहर में अपनी पत्नी मोना के साथ लोडिंग टेंपो में घर का फ्रिज और एक पोटली लेकर जाता है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उसने फ्रिज अपनी मां के पास पहुंचा दिया। उनसे दो हजार रुपये लेने के बाद लंगड़े की चौकी पर दोनों आए। यहां पर टेंपो से पोटली लेकर उतर गए। इसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं है। पुलिस पति-पत्नी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

जिले के सभी थानों को किया अलर्ट
पुलिस और परिजनों को आशंका है कि सुनील के साथ अनहोनी हो गई। इस पर थाना एत्माद्दौला पुलिस ने जिले के सभी थानों से जानकारी मांगी है। उनसे कहा है कि किसी तरह की पोटली मिलने पर सूचना दी जाए। अगर, किसी अज्ञात व्यक्ति का शव मिलता है तो भी बताया जाए। इसके अलावा पुलिस ने यमुना किनारे पर तलाश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
मुकदमे मेें पांच आरोपियों को किया नामजद
सुनील के भाई संतोष ने थाना एत्माद्दौला में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें मोना, उसके पति अजय, घर के सामने रहने वाले देवेश, योगश और जयपाल को नामजद किया है। सुनील के साथ अनहोनी की आशंका भी जाहिर की है। पुलिस ने 12 से अधिक लोगों को उठाया है। मोना और अजय अब तक हाथ नहीं आ सके हैं। उनकी तलाश में सर्विलांस की मदद ली जा रही है। 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी चेक किए गए हैं।

बॉक्स
आखिर क्यों भागे मोना और अजय?
पुलिस अब एक ही सवाल का जवाब खोज रही है कि मोना और अजय घर से क्यों भागे हैं। उनकी पोटली में आखिर क्या था? उनके घर में सुनील का हेलमेट और बैग मिल गया था। सुनील कहां हैं? यह बात मोना और अजय के अलावा कोई और नहीं जानता है। दोनों के पकड़े जाने पर ही पुलिस को जवाब मिल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed