{"_id":"6137c1fb8ebc3ebeb708b38f","slug":"police-engaged-in-scouting-the-network-of-contract-operator-hemant-agra-news-agr506685027","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेका संचालक हेमंत का नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेका संचालक हेमंत का नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। ताजगंज, डौकी, शमसाबाद और इरादतनगर में शराब पीने के बाद 18 लोगों की मौत हुई थी। डौकी में चार लोगों की जहरीली शराब से मौत के मामले में आरोपी ठेका संचालक हेमंत तोमर को पुलिस जेल भेज चुकी है। अब पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। हेमंत की पत्नी और पिता सहित सेल्समैन सहित छह और की तलाश की जा रही है। वहीं जहरीली शराब कहां से आई थी? इसे कौन भेजता है? इसका पता करने के लिए जेल गए मनोज को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया जाएगा।
पुलिस ने सोमवार को हेमंत तोमर, उसके साथी भूरी सिंह और हरेंद्र को गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने पूछताछ में बताया था कि वह मनोज, विकास और गौतम के साथ मिलकर शराब का अवैध कारोबार करते हैं। पिछले दिनों बिकी शराब उनकी थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेजा था। उधर, मनोज वर्ष 2019 के एक मुकदमे में कोर्ट में समर्पण कर गया था। वह जेल में है।
एसपी आरए पूर्वी के. वेंकट अशोक ने बताया कि हेमंत तोमर का नेटवर्क खंगाला जा रहा है। मनोज जेल में है। उसे कस्टडी रिमांड पर लिया जाएगा। वह शराब कहां से लेकर आता है, यह पता किया जाएगा।
विज्ञापन
हेमंत का भूरी सिंह एकाउंटेंट और हरेंद्र पार्टनर है। वहीं हेमंत ने अपनी पत्नी मनोरमा और पिता राधेश्याम के नाम पर ठेके ले रखे थे। इसलिए उन्हें भी आरोपी बनाया गया है। उनके नाम के ठेकों से भी मिलावटी शराब बेची जाती थी। जिस शराब को पीने से लोगों की मौत हुई, वह शराब हेमंत की पत्नी के ठेके से ही खरीदी गई थी। अब पुलिस हेमंत की पत्नी, पिता, दो सेल्समैन सहित छह की तलाश कर रही है।