{"_id":"628835328747d22710242965","slug":"police-encounter-with-miscreants-at-midnight-two-shot-and-four-arrested-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Encounter In Agra : आधी रात बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, दो के पैर में लगी गोली, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Encounter In Agra : आधी रात बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, दो के पैर में लगी गोली, चार गिरफ्तार
Sat, 21 May 2022 06:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 21 May 2022 06:11 AM IST
सार
वायु विहार में शुक्रवार आधी रात को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से फायरिंग हुई। पुलिस और एसओजी टीम ने बदमाशों को घेर लिया। इस दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई, जिससे वे दोनों घायल हो गए। टीम ने उनके साथ दो अन्य बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
गिरफ्तार बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना शाहगंज के वायु विहार में बीएसएफ जवान के घर में लूट में पुलिस ने शुक्रवार रात को चार बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिए। बदमाशों ने पुलिस के घेरने पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। इसमें दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि एसओजी और स्वाट टीम के साथ शाहगंज पुलिस को वायु विहार में बीएसएफ जवान के घर में हुई लूट के खुलासे के लिए लगाया गया था। शुक्रवार रात को सूचना मिली कि गैंग वायु विहार क्षेत्र में एक और वारदात को अंजाम देने वाला है। इस पर पुलिस टीम पहुंच गई। बदमाशों की घेराबंदी कर ली गई। उनसे आत्मसमर्पण के लिए कहा गया। मगर, वो भागने लगे और पुलिस पर फायरिंग करने लगे।
विज्ञापन
पुलिस ने अपना बचाव करते हुए जवाब में गोलियां चलाईं। इसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई। उन्होंने अपने नाम इरशाद और निजाम बताए। दोनों फिराजाबाद के रामगढ़ स्थित अब्बास नगर के रहने वाले हैं। उन्हें अस्पताल के लिए भेजा गया। वहीं उनके साथी फिरोजाबाद निवासी संजू और बाबा उर्फ अजमेरुद्दीन भाग गए थे। बाद में घेराबंदी करके उन्हें भी पकड़ लिया गया। उनके पास से एक बाइक, तीन तमंचे, कारतूस बरामद किए गए। आरोपियों पर छह से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन