फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police encounter with gangster, shot in leg, more than 18 criminal cases registered

मैनपुरी में मुठभेड़: आधा घंटे तक फायरिंग, पुलिस ने यूं खदेड़ा बदमाश; पैर में गोली लगते ही छोड़ दिया हथियार

Mon, 28 Oct 2024 12:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Mon, 28 Oct 2024 12:28 PM IST
सार

मैनपुरी पुलिस की गैंगस्टर से मुठभेड़ हो गई। आधा घंटे तक फायरिंग हुई। बदमाश के जैसे ही पैर में गोली लगी, तो उसने हथियार छोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेने के बाद उपचार के लिए अस्पताल भेजा है। 

 

विज्ञापन
Police encounter with gangster, shot in leg, more than 18 criminal cases registered
मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायल हुए अपराधी सोनू को अस्पताल ले जाती पुलिस - फोटो : मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायल हुए अपराधी सोनू को अस्पताल ले जाती पुलिस

विस्तार

मैनपुरी के थाना बिछवां क्षेत्र में रविवार की रात पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। करीब आधा घंटे चली मुठभेड़ के दौरान गैंगस्टर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक राहुल मिठास ने उसे जिला अस्पताल भिजवाया। बताया की पकड़े गए बदमाश पर करीब 18 से अधिक मामले दर्ज हैं। कोर्ट से भी फरार घोषित था।
विज्ञापन




रविवार की रात थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। तभी थानाध्यक्ष अवनीश त्यागी को सूचना मिली की एक गैंगस्टर फर्दपुर मार्ग पर देखा गया है। जब टीम के के साथ घेराबंदी की तभी फर्दपुर मोड पर गैंगस्टर पुलिस को देख बाइक मोड़ कर भागने लगा। पीछा किया तो पुलिस पर फायरिंग कर दी। मुठभेड़ की सूचना पर एएसपी पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


करीब आधा घंटे चली मुठभेड़ के दौरान गैंगस्टर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एएसपी राहुल मिठास ने बताया की सोनू उर्फ अनिल नई बस्ती पुखरा दन्नाहार का रहने वाला है। उस पर जानलेवा हमला, चोरी आदि के करीब 18 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। न्यायालय से भी फरार घोषित चल रहा था। घायल गैंगस्टर के कब्जे से एक बाइक तमंचा कारतूस बरामद हुए हैं। उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed