फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police encounter with criminals in Mathura's Govardhan two shot four arrested

UP: मथुरा के गोवर्धन में बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, दो को लगी गोली; चार गिरफ्तार

Thu, 29 May 2025 02:16 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 29 May 2025 02:16 PM IST
सार

मथुरा के थाना गोवर्धन पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में लूट करने वाले बदमाशों को 24 घंटे के अंदर ही दबोच लिया गया। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। उनके दो अन्य साथियों को भी पुलिस ने दबोच लिया।
 

विज्ञापन
Police encounter with criminals in Mathura's Govardhan two shot four arrested
पुलिस मुठभेड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के थाना गोवर्धन पुलिस व स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई में वारदात के 24 घंटे में लूट की घटना को अंजाम देने वाले चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश टांग में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि दो मौके से पकड़ लिए गए।
विज्ञापन


मंगलवार रात गोवर्धन बाईपास पर पैंठा हेलिपैड कट के पास बाइक सवार चार बदमाशों ने बाइक सवार तीन युवकों से लूट की घटना को अंजाम दिया था। बुधवार मध्य रात थाना प्रभारी रवि त्यागी व स्वाट टीम प्रभारी छोटेलाल को मुखबिर ने लूट के आरोपियों के क्षेत्र में होने के संबंध में सूचना दी। पुलिस उनकी तलाश में मेहमदपुर चौराहे से आगे नगला देविया की तरफ पहुंची। यहां बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई।
विज्ञापन


टांग में गोली लगने से थाना मगोर्रा क्षेत्र के गांव नोदरा निवासी लवकुश उर्फ लबू तथा गांव अड्डा निवासी बॉबी घायल हो गए। वहीं मौके से उनके दो साथी गांव मल्हू निवासी रवि और गांव ओडम निवासी किशन को गिरफ्तार किया है। चारों के कब्जे से लूटी गई बाइक, मोबाइल फोन, 1400 रुपये, 2 तमंचे, 2 कारतूस व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल पर एसपी देहात सुरेशचंद रावत, सीओ अनिल कुमार सिंह भी पहुंच गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी देहात सुरेश चंद रावत ने बताया कि बदमाशों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजा गया है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed