{"_id":"68af4aa019c37b699f0e9e50","slug":"police-encounter-with-auto-gang-three-criminals-arrested-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ऑटो गैंग से पुलिस की मुठभेड़...तीन बदमाश गिरफ्तार, एक पैर में गोली लगने से हुआ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ऑटो गैंग से पुलिस की मुठभेड़...तीन बदमाश गिरफ्तार, एक पैर में गोली लगने से हुआ घायल
Thu, 28 Aug 2025 12:03 AM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Thu, 28 Aug 2025 12:03 AM IST
सार
पुलिस ने चेकिंग के दौरान ऑटो को रोकने की कोशिश की तो आरोपी भागने लगे। पीछा करने पर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोच लिया।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के सदर थाने की पुलिस ने मुठभेड़ में ऑटो गैंग के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल है। आरोपियों से एक तमंचा, एक ऑटो, लूटा हुआ मोबाइल और नकदी बरामद की गई। सुनसान जगह ले जाकर सवारी को लूटा था।
एसीपी सदर हेमंत कुमार ने बताया कि शमसाबाद निवासी राहुल ने तहरीर दी कि बुधवार को वह दिल्ली से आए थे। बस ने रात दो बजे आगरा फोर्ट पर उतार दिया। बिजलीघर पर खाना खाने के बाद उन्होंने घर जाने के लिए ऑटो बुक किया। अंदर पहले से ही 4 युवक बैठे थे। वह भी बैठ गए।
आरोप है कि चालक ने राजपुर चुंगी पहुंचते ही गौरव स्वीट्स के सामने से ऑटो को उखर्रा रोड पर मोड़ दिया। उन्होंने चालक से उधर जाने का कारण पूछा तो उसने कहा कि परिचित के घर से बैग लेना है। सुनसान जगह पर ऑटो रोक दिया। विरोध पर मारपीट कर मोबाइल और 1200 रुपये लूट लिए।
विज्ञापन
पुलिस ने चेकिंग के दौरान ऑटो को रोकने की कोशिश की तो आरोपी भागने लगे। पीछा करने पर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी फायरिंग की। नैनाना ब्राह्मण के पास मुठभेड़ में ताजगंज थाना क्षेत्र के कहरई मोड़ निवासी सौरभ, लाेकेश और सदर के जगजीत नगर निवासी करन को गिरफ्तार कर लिया गया।
सौरभ गोली लगने से घायल हो गया। उसे भर्ती कराया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि वह तीनों दोस्त हैं। करन ऑटो चलाता है। सौरभ ने अकेली सवारी देखकर लूट करने की योजना बनाई थी।