{"_id":"670c07c882464eebb502dbdf","slug":"police-distributed-fertilizer-under-their-supervision-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-125542-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पुलिस ने अपनी देखरेख में बंटवाई खाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पुलिस ने अपनी देखरेख में बंटवाई खाद
Sun, 13 Oct 2024 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 13 Oct 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। खाद के लिए किसान इस समय परेशान हैं। समितियों पर किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। बाजार में दुकानों पर किसानों को महंगे दामों पर खाद बेची जा रही है। रविवार को साधन सहकारी समिति पर पहुंची पुलिस ने अपनी देखरेख में किसानों को लाइन में लगवाकर खाद का वितरण कराया।
किसानों को इस समय अपने खेतों में फसल तैयार करने के लिए डीएपी की जरूरत है। हालत यह है कि समितियों पर किसान सुबह से लाइन में लग रहे हैं। दिन भर लाइन में लगने के बाद भी उनको खाद नहीं मिल पा रही है। कहीं किसान समितियों के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं तो कहीं मजबूरी में बाजार से महंगे दामों पर डीएपी खरीद रहे हैं। अधिकारियों का दावा है कि जिले में भरपूर खाद है। लेकिन समितियों पर पहुंचने वाले किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है।
शनिवार को साधन सहकारी समिति औंछा पर किसानों के बीच हुए विवाद के बाद खाद का वितरण बंद कर दिया गया था। समिति के सचिव की सूचना पर रविवार को पुलिस साधन सहकारी समिति औंछा पहुंची। पुलिस ने किसानों को लाइन में लगवाया। इसके बाद अपनी देखरेख में खाद का वितरण कराया। खाद समाप्त होने के बाद ही वितरण बंद हुआ।