फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police disclosed the incident of robbery with jewelers of Auraiya

लुटेरी प्रेमिका: ज्वेलर्स को प्यार के जाल में फंसाया, फिर रैकी कर कराई लूट, इस तरह खुला राज

Fri, 18 Nov 2022 12:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 18 Nov 2022 12:04 AM IST
सार

थानाध्यक्ष उत्तर नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी को रैपुरा चौराहा के पास से गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपी के पास से तीन हजार रुपये और एक बाइक बरामद की है।

विज्ञापन
Police disclosed the incident of robbery with jewelers of Auraiya
आरोपी लुटेरा व लुटेरी प्रेमिका का सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में औरैया के ज्वेलर्स के साथ हुई लूट का उत्तर पुलिस ने खुलासा कर दिया। ज्वेलर्स को लुटवाने के लिए उसकी रैकी प्रेमिका ने की थी। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई कर जेल भेज दिया। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


औरैया के विधूना क्षेत्र के मोहल्ला लोहा मंडी निवासी दीपक वर्मा सोने चांदी के आभूषणों का कारोबार है। दीपक वर्मा के प्रेम संबंध मोहल्ला तिलक नगर विधूना की रहने वाली सोनी से थे। दोनों की फोन पर बात होती थी। थानाध्यक्ष उत्तर नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि सोनी ज्वेलर्स को अपने प्यार के जाल में फंसाकर उनकी रैकी करती है। इसके बाद उनके साथ लूट की योजना भा बनाती है। सोनी ने दीपक वर्मा को प्यार में फंसाने के साथ ही उसकी रैकी की थी। 
विज्ञापन

बाईपास पर की लूट

दीपक नौ नवंबर को आगरा से चांदी के आभूषण लेने को बाइक से आया। यह बात सोनी ने पति हिमांशू को बताई थी। लूट की घटना को अंजाम देने के लिए हिमांशू अपनी पत्नी सोनी और अन्य साथियों के साथ बाइकों से दीपक का पीछा कर आगरा आया था। वापस लौटते समय हिमाशूं और उसके साथियों ने फिरोजाबाद के बाईपास स्थित शिवा होटल के पास नौ नंवबर को लूट लिया था। इसका मुकदमा उत्तर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दर्ज किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra: क्रिप्टो करेंसी में मुनाफे का झांसा देकर व्यापारी से 20 लाख रुपये की ठगी, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

आरोपी भेजा जेल

थानाध्यक्ष उत्तर नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी को रैपुरा चौराहा के पास से गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपी के पास से तीन हजार रुपये और एक बाइक बरामद की है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed