{"_id":"6884ef2631254050dd071254","slug":"police-dharmantan-giroh-agra-news-c-25-1-agr1034-825158-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पाकिस्तान से संचालित लूडो गेम व डार्कवेब बना गिरोह का मददगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पाकिस्तान से संचालित लूडो गेम व डार्कवेब बना गिरोह का मददगार
विज्ञापन
आगरा। पाकिस्तान में बैठे अवैध धर्मांतरण गिरोह के सरगना ऑनलाइन गेम लूडो स्टार के माध्यम से चंगुल में फंसाए लोगों को झांसे में लेते थे। ऑनलाइन क्रिप्टो करंसी के माध्यम से ही लेनदेन किया करते थे। डार्कवेब का इस्तेमाल होने की वजह से पुलिस के साथ देश की सुरक्षा एजेंसियों को भी इस बात की भनक नहीं लग पाती थी।
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि ग्रुप में कम से कम तीन सदस्य डार्कवेब की जानकारी रखते हैं। वह इसके माध्यम से ही अपने सदस्यों से बात करते थे। इसका प्रयोग अपनी बातों की गोपनीयता बनाए रखने के लिए किया जाता है। जो ग्रुप बनाया जाता था, उसमें ये लोग सामान्यतः सिग्नल पर बात करते थे, ताकि सुरक्षा एजेंसियों को इसकी जानकारी न हो सके।
ऑनलाइन गेम जैसे लूडोस्टार आदि खेलते हुए हिंदू युवक-युवतियों को आरोपी अपने जाल में फंसाते थे। इस गेम के माध्यम से बातचीत शुरू होने के बाद उन्हें फिर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जाता था। रुपयों से मदद का भी लालच दिया जाता। एक बार किसी के तैयार होने पर दिल्ली में बैठे अब्दुल रहमान और गोवा में बैठी आयशा के सदस्य उससे मिलते थे। लोगों को अपने पास बुलाया जाता था। लूडो स्टार गेम पाकिस्तान से संचालित होता है और इस वजह से इसके मूल सोर्स का पता नहीं चल सकता। इसका फायदा इन लोगों ने उठाया।