फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police detained young man for selling I Love Pakistan balloons in fair

मेले में बेच रहा था 'आई लव पाकिस्तान' लिखे गुब्बारे, पुलिस ने हिरासत में लिया युवक

Mon, 22 Oct 2018 04:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 22 Oct 2018 04:59 PM IST
विज्ञापन
Police detained young man for selling I Love Pakistan balloons in fair
मेले में बेच गए ऐसे गुब्बारे
मथुरा के कोसीकलां में रामलीला मेला में 'आई लव पाकिस्तान' लिखे गुब्बारों की बिक्री का मामला सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। 
विज्ञापन


कस्बा में आयोजित मेले में भरत मिलाप के दौरान शनिवार शाम को घंटाघर चौराहे पर एक युवक गुब्बारे बेच रहा था। गुब्बारों पर लव पाकिस्तान लिखा था और पाक के झंडे जैसा चांद का चिन्ह बना हुआ था। 
विज्ञापन


जिस स्थान पर युवक गुब्बारे बेच रहा था, वहीं सामने पुलिस पिकेट भी तैनात थी, लेकिन किसी पुलिसकर्मी की निगाह गुब्बारे बेचने वाले पर नहीं पड़ी। चर्चा है कि पकड़े युवक के अन्य साथी भी थे, जो कि गुब्बारों को छिपाकर नगर की सीमा से दूर चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की उड़ी नींद

‘आई लव पाकिस्तान’ लिखे गुब्बारे बिकने से पुलिस की नींद उड़ गई है। सक्रिय हुई खुफिया एजेंसियां शरारत है या फिर सोची-समझी साजिश। इस बिंदु पर जांच की जा रही है। पुलिस ने गुब्बारे बेचने वाले को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। 

एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि ‘आई लव पाकिस्तान’ का गुब्बारा कौन बिक्री को लाया और क्यों बिक्री किया जा रहा था, इसकी जांच की जा रही है। कोसीकलां प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। शरारत है या फिर साजिश, इस पहलू को भी खंगाला जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed