{"_id":"69b37e428ecbe6fb4e003579","slug":"police-deploys-sog-across-three-zones-in-agra-to-curb-lpg-cylinder-black-marketing-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सिलिंडर की कालाबाजारी रोकेगी SOG, अफवाह फैलाने वालों पर नजर; पुलिस आयुक्त ने दिए ये निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सिलिंडर की कालाबाजारी रोकेगी SOG, अफवाह फैलाने वालों पर नजर; पुलिस आयुक्त ने दिए ये निर्देश
Fri, 13 Mar 2026 08:32 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 13 Mar 2026 08:32 AM IST
सार
एलपीजी सिलिंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए पुलिस ने सख्त एक्शन प्लान लागू किया है और तीनों जोन में एसओजी तैनात कर दी गई है। पुलिस एजेंसियों पर नजर रख रही है और अफवाह फैलाने या नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
एलपीजी सिलिंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए पुलिस ने भी एक्शन प्लान तैयार किया है। तीनों जोन में एसओजी तैनात की गई है। पुलिस एजेंसियों पर भी खुफिया इकाई नजर रख रही है। सिलिंडर ब्लैक करने वालों, संदेह के घेरे में आए लोगों की धरपकड़ के लिए सर्विलांस का सहारा लिया जा रहा है। मामला पकड़े जाने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम में कार्रवाई की जाएगी। राष्ट्रीय सुरक्षा कानून भी लगाया जाएगा।
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बृहस्पतिवार को डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास और जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) सहित अन्य कर्मचारियों के साथ बैठक की। उनसे आपूर्ति के संबंध में जानकारी ली। कालाबाजारी रोकने के लिए पुलिस के साथ टीमों का गठन कर कार्रवाई के लिए कहा।
पुलिस आयुक्त ने बताया कि गैस एजेंसियों पर तीन महीने का स्टाॅक है। पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है। व्यावसायिक सिलिंडर की सामान्य आपूर्ति पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। एजेंसी संचालकों को नियमानुसार सप्लाई देने के निर्देश दिए गए हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। थाने के साथ ही एसओजी इन एजेंसियों पर नजर रख रही है। कालाबाजारी की शिकायत पर जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
अफवाह फैलाने पर दर्ज होगी प्राथमिकी
पुलिस आयुक्त ने लोगों से अपील की है कि सिलिंडर की आपूर्ति में किसी तरह की समस्या या कालाबाजारी की शिकायत पुलिस से करें। अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।