फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police could not identify junior engineer victim is in shock

एटा: पुलिस नहीं पहचान सकी...वो अपराधी नहीं जूनियर इंजीनियर है, किया ऐसा हाल; सदमे में है पीड़ित

Fri, 08 Dec 2023 05:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 08 Dec 2023 05:50 PM IST
सार

अलीगंज पुलिस 25 हजार के वांछित अपराधी को पकड़ने के लिए गई थी। इस मकान में नीचे के तल में जवाहर तापीय परियोजना के जेई रहते हैं। वो पुलिस को पहचान न सके और विरोध शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस ने उनके साथ मारपीट कर दी।

 

विज्ञापन
Police could not identify junior engineer victim is in shock
यूपी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

एटा कोतवाली नगर क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहे जवाहर तापीय परियोजना के अवर अभियंता के घर अलीगंज पुलिस ने बृहस्पतिवार रात में जमकर उत्पात मचाया। जेई ने दरवाजा बंद कर लिया और आसपास रह रहे परियोजना के साथी कर्मियों को कॉल कर घर बुला लिया। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़कर उनकी बुरी तरह से पिटाई की और एनकाउंटर करने की धमकी दे डाली। जिससे वह बुरी तरह भयभीत हो गए। शुक्रवार को जेई ने पूरा मामला विभागीय उच्चाधिकारियों को बताकर एएसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन


शहर में निधौली रोड स्थित शृंगार नगर निवासी विशेष कुमार के मकान में जवाहर तापीय परियोजना मलावन में कार्यरत जेई गिरीश चंद्र पटेल किराए पर रहते हैं। जेई का आरोप है कि बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे सादा कपड़ों में 7 पुलिसकर्मी बिना नंबर की कार से आए। बदमाशों की तरह धमका कर दरवाजा खोलने के लिए दबाव बनाने लगे। इसकी वजह से मैं घबरा गया और आसपास के साथियों को फोन कॉल करके बताया कि अनजान व्यक्ति दरवाजा पीट रहे हैं।
विज्ञापन


जब तक साथी मकान पर पहुंच पाते, तब तक बाहर से दीवार के सहारे चढ़कर प्रथम तल का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस आए और बुरी तरह से पीटने लगे। जबकि पुलिस कर्मियों को मैं लगातार बता रहा था कि तापीय परियोजना में जेई के रूप में तैनात हूं, लेकिन पुलिसकर्मियों ने एक नहीं सुनी। साथी जेई स्वतेज गुप्ता पहुंचा और बचाने का प्रयास किया तो उसको भी घसीटते हुए सड़क पर ले गए और यहां गोली मारकर एनकाउंटर करने की धमकी दी गई। शुक्रवार को पुलिस कार्यालय पहुंचकर अपर पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



25 हजार के इनामी को पकड़ने आई थी पुलिस
अलीगंज कोतवाली प्रभारी अरुण पवांर ने बताया कि हत्या का प्रयास, चोरी व लूट के मामलों में वांछित 25 हजार के इनामी अभय दीक्षित मकान में पत्नी के साथ रहता आ रहा है। उसको पकड़ने के लिए पुलिस ने दबिश दी थी। जेई प्रथम तल पर रहते हैं उनके साथ कोई बात नहीं हुई है, लेकिन छत पर जाने को लेकर जेई ने विरोध जताया, इसको लेकर ही शिकायतें की गईं हैं।


ये बोले एएसपी
एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि मकान में अपराधी होने की सूचना मिली थी, इस पर रात को पुलिसकर्मियों ने दबिश दी, लेकिन तापीय परियोजना के जेई ने अभद्रता करना शुरू कर दिया। अपराधी होने के शक में पुलिस टीम ने उसे पकड़ा था। बाद में स्थिति स्पष्ट होने पर छोड़ दिया गया। दबिश के दौरान किस स्तर पर चूक हुई है, इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed