Agra News: धर्मस्थल तोड़ने की पुष्टि नहीं कर पाई पुलिस, दो दिन बाद भी उलझा मामला
एक व्यक्ति ने दावा किया कि कब्रिस्तान के सामने बने धर्मस्थल को रात में तोड़ दिया गया। रात में ही जेसीबी से मलबा उठवा लिया गया। हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच में तोड़फोड़ के साक्ष्य नहीं मिले हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र स्थित हनुमान नगर में धर्मस्थल तोड़ने का मामला दो दिन बाद भी उलझा है। पुलिस का कहना है कि धर्मस्थल तोड़ने की पुष्टि नहीं हुई है। शिकायत के पीछे मेला नहीं लग पाने का विवाद बताया। एक पक्ष ने धर्मस्थल तोड़ने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है, जबकि दूसरे ने दुकान बनाकर सड़क घेरने का आरोप लगाया।
ये है मामला
हनुमान नगर में कब्रिस्तान के सामने खाली जमीन पड़ी है। क्षेत्र के ही बाबू खां कब्रिस्तान में कब्रें खोदने का काम करते हैं। बाबू खां ने शुक्रवार को पुलिस से शिकायत की। कहा कि खाली जमीन पर वर्षों पुराना धर्मस्थल होता था। धर्मस्थल के ऊपर छप्पर पड़ा था। बृहस्पतिवार रात धर्मस्थल को तोड़कर जमीन को जेसीबी से समतल कर दिया गया। मलबे को ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर ले गए। पुलिस ने जांच की। मगर, धर्मस्थल होने की पुष्टि नहीं हुई।
पुलिस कर रही जांच
उधर, स्थानीय लोगों ने भी पुलिस से शिकायत की। इसमें कहा कि बाबू खां ने सड़क पर खोखा रखा हुआ है। इस पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। इसका विरोध करने पर धर्मस्थल तोड़ने का आरोप लगाया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि दोनों पक्षों ने शिकायत की है। जांच की जा रही है। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी। धर्मस्थल तोड़ने की पुष्टि नहीं हो सकी है।