फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police could not arrest the accused of double murder after 48 hours in agra

आगरा दोहरा हत्याकांड: 48 घंटे के बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर आरोपी, गम और गुस्से में पीड़ित परिजन

Sun, 19 Dec 2021 12:03 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 19 Dec 2021 12:03 AM IST
सार

गांव चित्तरपुरा में बृहस्पतिवार को खेत की मेड़ टूटने और पानी का पाइप हटाने के विवाद में चचेरे भाइयों महेश और दिनेश सिंह की हत्या कर दी गई थी। दोहरे हत्याकांड में पुलिस अब तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। 

विज्ञापन
police could not arrest the accused of double murder after 48 hours in agra
आगरा: मृतकों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जनपद के थाना खेड़ा राठौर के चित्तरपुरा गांव में जमीन के विवाद में हुए दोहरे हत्याकांड के आरोपियों को पकड़ने के लिए एसएसपी ने चार टीमें गठित कर दी हैं। टीमों ने ताबड़तोड़ दबिश देकर आरोपियों के कई रिश्तेदारों को पूछताछ के लिए उठाया है, लेकिन 48 घंटे बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं जिससे गम में डूबे परिजन गुस्से में हैं। वो अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित भी हैं।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को आलू के खेत में लेजम बिछाने और मेड़ काटने के विवाद में कल्लू सिंह पक्ष ने रास्ते में घेरकर गोली मारकर चचेरे भाई महेश सिंह, दिनेश सिंह की हत्या कर दी थी। नामजद हत्यारोपियों की तलाश में सीओ बाह रविंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस की चार टीमों ने यूपी के अलावा राजस्थान में दबिश दी है। यहां से कई रिश्तेदारों को हिरासत में भी लिया गया है। लेकिन कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। 
विज्ञापन


जिससे गमजदा परिवार के रामू, रिंकू, गोविंद आदि ने गुस्से का इजहार करते हुए कहा कि आरोपी पकडे़ नहीं गए हैं। परिवार के अन्य लोगों के लिए भी जान का खतरा पैदा हो गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग दोहराई। सीओ बाह रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। देररात तक गिरफ्तारी की उन्होंने उम्मीद जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटियां बोली- हत्यारोपियों को हो फांसी की सजा
मृतक महेश सिंह की बेटियां कामिनी, प्रियंका की आंखों से आंसू रुक नहीं रहे। शनिवार को फफकती प्रियंका और कामिनी को ढांढस बंधाने वाले भी अपने आंसू नहीं रोक पाए। दोनों बेटियां बोलीं- पिता को मारने वालों को फांसी की सजा होनी चाहिए। 

उन्होंने कहा कि पिता की मौत के इंसाफ के लिए वे हर स्तर पर लडे़गीं। वहीं दिनेश सिंह की बेटी आरती और बडे़ भाई की बेटी रुबी भी रो-रोकर बेहाल है। उन्होंने भी उनके परिवार खुशियां छीनने वालों को फांसी देने की मांग की है। महेश सिंह की पत्नी कलावती और दिनेश सिंह की पत्नी ममता की तीसरे दिन भी बेहोशी नहीं टूट सकी है।   

पिता बोले- कब गिरफ्तार होंगे बेटों के हत्यारे 
चित्तरपुरा में मृतक महेश सिंह के पिता कमल सिंह और दिनेश सिंह के पिता अतर सिंह के सीने में बेटों को खोने का दर्द छिपा है। हालांकि उन्होंने अपने आंसुओं को रोक लिया है। शनिवार को 48 घंटे बाद भी बेटों को मौत की नींद सुलाने वालों की गिरफ्तारी न होने पर उन्होंने पुलिस से सवाल किया कि अब तक बेटों को छीनने वाले पकडे़ क्यों नहीं गए। बूढे़ पिता अपने जीते जी बेटों के हत्यारोपियों को फांसी पर लटका हुआ देखना चाहते हैं। बोले तभी कलेजे को ठंडक पहुंचेगी। बेटों की आत्माओं को शांती मिलेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed