फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police continues raiding, accused absconding

Agra News: पुलिस लगातार दे रही दबिश, आरोपी फरार

Mon, 09 Sep 2024 12:54 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 09 Sep 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Police continues raiding, accused absconding
कासगंज। अधिवक्ता मोहिनी तोमर हत्याकांड में नामजद छह आरोपियों में चार आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि दो आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस इनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। वहीं पुलिस की जांच में कुछ अन्य आरोपियों के नाम भी प्रकाश में आए हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने अधिवक्ता मोहिनी तोमर हत्याकांड में छह आरोपियों में से मुस्तफा कामिल और उनके पुत्र हैदर मुस्तफा, असद मुस्तफा व सलमान मुस्तफा को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया था। अभी इस मामले में मुनाजिर रफी और केशव मिश्रा फरार चल रहे हैं। पुलिस लगातार इनकी तलाश कर रही है। इसके लिए इनके घर सहित अन्य संभावित स्थानों पर लगातार दबिशें दी जा रही हैं। सर्विलांस की भी सहायता ली जा रही है। वहीं पुलिस तफ्तीश में मिल रहे साक्ष्यों के आधार पर इस हत्याकांड में कुछ अन्य आरोपियों के नाम भी प्रकाश में आ रहे हैं। पुलिस इन आरोपियों के घटना में शामिल होने की कड़ी को मिलाने का प्रयास कर रही है। अन्य आरोपियों की संलिप्तता के साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही फरार आरोपियों सहित अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी हो सकती है।
विज्ञापन

आज मिल सकती है पुलिस को सीडीआर
आज सोमवार को मोबाइल कंपनी के नेटवर्क की दिक्कत समाप्त होने की संभावना है। यदि ऐसा होता है तो महिला अधिवक्ता के मोबाइल का कॉल रिकार्ड भी पुलिस को मिल सकता है। इससे भी पुलिस हत्यारोपियों के और नजदीक पहुंच सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर इस हत्याकांड की जांच कर रही है। जांच में कुछ अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आ रहे हैं। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया जाएगा। - राजेश कुमार भारती, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed