{"_id":"60bfb2ffcdb2b555e22ce02f","slug":"police-constable-get-second-marriage-with-girl-case-filed","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: शादीशुदा सिपाही पति ने रचाई दूसरी शादी, पीड़िता ने दर्ज कराया मुकदमा, लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: शादीशुदा सिपाही पति ने रचाई दूसरी शादी, पीड़िता ने दर्ज कराया मुकदमा, लगाए गंभीर आरोप
Wed, 09 Jun 2021 12:29 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 09 Jun 2021 12:29 AM IST
सार
विवाहिता ने बताया कि मैनपुरी जिले में तैनात सिपाही पति उसे नशीले पदार्थ खिलाकर उसके साथ गलत काम करता है
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AMAR UJALA
विस्तार
विवाहिता ने सिपाही पति और ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और अपराधिक षड्यंत्र रचते हुए धोखे से दूसरी शादी रचाने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति सहित अन्य ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विवाहिता ने बताया कि मैनपुरी जिले में तैनात सिपाही पति उसे नशीले पदार्थ खिलाकर उसके साथ गलत काम करता है। दरअसल बाह के एक गांव की युवती की शादी खेड़ा राठौर के रहने वाले युवक के साथ 9 फरवरी 2020 में हुई थी। युवक मैनपुरी जिले में सिपाही है। युवती के पिता ने खेत बेचकर शादी में 30 लाख खर्च किए थे। रिपोर्ट के मुताबिक पांच लाख और कार की मांग को लेकर ससुरालियों ने विवाहिता को भूखा प्यासा रखा। विगत 14 दिसंबर को ससुरालियों की मारपीट से विवाहिता बेहोश हो गई।
विज्ञापन
पति उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करता था। विरोध पर नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर देता था। इतना सब सहने के बाद विवाहिता पति के पहले से ही इटावा क्षेत्र की युवती से शादी होने की बात जानकर सन्न रह गई। शादी का पचार रुपये का स्टांप देखकर उसके होश उड़ गए। मारपीट कर घर से निकाले जाने पर विवाहिता ने पति, ससुर, सास, देवर, दो चचिया ससुर, ननद, दो मौसेरे देवर को नामजद कराया है। बाह पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन