फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police Commissioner Dr. Preetinder Singh transferred 31 policemen and many got new responsibilities in Agra

Agra: एसओ व दरोगा सहित 31 पुलिसकर्मी बदले, चार नए इंस्पेक्टर क्राइम तो आठ थानाध्यक्ष बने, देखें किसे क्या मिला

Tue, 21 Feb 2023 11:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 21 Feb 2023 11:31 PM IST
सार

आगरा में सीपी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के तबादले किए। कई लोगों को नई जिम्मेदारी भी दी गई। आठ लोगों को थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली। वहीं चार नए लोगों को क्राइम इंस्पेक्टर की जिम्मेदारी मिली। 

विज्ञापन
Police Commissioner Dr. Preetinder Singh transferred 31 policemen and many got new responsibilities in Agra
Transfer

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने मंगलवार को शहर से लेकर देहात तक के थानों के प्रभारी निरीक्षक, निरीक्षक अपराध और दरोगाओं की तैनाती में फेरबदल कर दिया। 18 थाना प्रभारी निरीक्षक और थानाध्यक्ष बदले गए। छह को विभिन्न सेल, एक को यातायात लाइन, चार निरीक्षक अपराध बनाए गए। दो अन्य को अलग तैनाती मिली है।

विज्ञापन

इनको मिली नई तैनाती

बताते चलें कि, थाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र पांडेय को प्रभारी निरीक्षक कागारौल, प्रभारी विशेष किशोर पुलिस इकाई निरीक्षक सत्यदेव शर्मा को प्रभारी निरीक्षक शाहगंज, शाहगंज से निरीक्षक समरेश सिंह को सैंया, अछनेरा के प्रभारी निरीक्षक अनुराग शर्मा को छत्ता, छत्ता से प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह को डौकी, निरीक्षक अपराध छत्ता थाना सत्य प्रकाश को प्रभारी निरीक्षक पिढ़ौरा बनाया गया है। प्रभारी निरीक्षक एत्मादपुर सर्वेश कुमार बनाए गए हैं। वो एत्मादपुर थाने में निरीक्षक अपराध थे। पहले उनका स्थानांतरण थाना न्यू आगरा में किया गया था। इसे निरस्त कर दिया गया।

विज्ञापन


वहीं थाना एत्मादपुर के निरीक्षक अपराध विपिन कुमार को प्रभारी निरीक्षक फतेहपुर सीकरी, प्रभारी निरीक्षक थाना मंसुखपुरा से गिरीश कुमार थाना कागारौल के निरीक्षक अपराध, थाना फतेहपुर सीकरी से निरीक्षक बलवान सिंह को निरीक्षक अपराध थाना लोहामंडी, निरीक्षक अपराध थाना लोहामंडी से हरवीर सिंह को निरीक्षक अपराध थाना छत्ता, निरीक्षक अपराध थाना खंदौली से प्रदीप कुमार को निरीक्षक अपराध थाना फतेहपुर सीकरी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनको सेल में प्रभार मिला

डौकी के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही को विशेष विवेचना इकाई (अपराध शाखा), थाना खंदौली से निरीक्षक आनंद वीर सिंह को प्रभारी कोरोना-चुनाव सेल व व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ, पिढ़ौरा के निरीक्षक भानू प्रताप सिंह को प्रभारी मीडिया सेल पुलिस आयुक्त, प्रभारी मीडिया सेल पुलिस आयुक्त हेमेंद्र कुमार को यातायात लाइंस वापस किए गए।

इनको बनाया गया थानाध्यक्ष

एसआई विजय वर्मा सिंह चौकी प्रभारी रुनकता से कोतवाली, एसआई अजय तोमर थानाध्यक्ष कागारौल से प्रभारी विशेष किशोर पुलिस इकाई, थानाध्यक्ष सैंया एसआई सुमनेश कुमार को थानाध्यक्ष अछनेरा, एसआई रोहिताश सिंह को चौकी डिवीजन थाना नाई की मंडी से थानाध्यक्ष खेड़ा राठौर, एसआई राजवीर सिंह थानाध्यक्ष खेड़ा राठौर से प्रभारी पासपोर्ट एवं सत्यापन सेल, प्रभारी कोराना-चुनाव सेल व व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ बनाए गए। 

एसके अलावा एसआई नीरज कुमार मिश्र को थानाध्यक्ष खंदौली, थानाध्यक्ष जैतपुर एसआई अवनीत मान को मीडिया सेल पुलिस आयुक्त, थाना पिनाहट से एसआई ओमपाल सिंह थानाध्यक्ष जैतपुर, थानाध्यक्ष बासौनी एसआई आलोक कुमार दीक्षित को थानाध्यक्ष शमसाबाद, एसआई अभिषेक तिवारी को दीवानी चौकी से थानाध्यक्ष बसई अरेला बनाया गया। 



वहीं थानाध्यक्ष शमसाबाद राजीव कुमार को थानाध्यक्ष बरहन, बरहन से केशव शांडिल्य को प्रतिनियुक्ति पर रवाना करने के लिए पुलिस लाइन, थानाध्यक्ष बसई अरेला विवेक कुमार को पश्चिमी जोन, थाना लोहामंडी से एसआई वीरेंद्र कुमार को थानाध्यक्ष बासौनी और थाना चित्राहाट की चौकी पारना के प्रभारी एसआई अमरदीप शर्मा को थानाध्यक्ष मंसुखपुरा बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed