फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police clueless in robbery case at St Joseph World School in Agra

स्कूल में डकैती का मामला: बदमाश को पकड़ने में आगरा पुलिस बेसुराग, दहशत में परिवार

Sat, 07 Oct 2023 02:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 07 Oct 2023 02:35 PM IST
सार

ताजगंज के पचगाई पट्टी में स्कूल की पहली मंजिल पर बने आवास में जयसिंह कुशवाह के बेटी रजनी, दामाद नवीन और धेवती श्रेष्ठा रह रहे थे। बुधवार रात को 8-10 बदमाशों ने धावा बोलकर डकैती को अंजाम दिया। 

विज्ञापन
Police clueless in robbery case at St Joseph World School in Agra
आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में सेंट जोसेफ वर्ल्ड स्कूल में डकैती के मामले में पुलिस बेसुराग है। बदमाश किस रास्ते से भागे, यह तक पता नहीं चल सका है। अनुमान है कि जिस रास्ते पर कैमरे नहीं लगे हैं, उधर से ही बदमाश भागे हैं। उधर, स्कूल संचालक की बेटी और दामाद घटना से दहशत में हैं। वह अपने पैतृक घर में चले गए हैं।

विज्ञापन


ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी जयसिंह कुशवाह के ताजगंज के पचगाई पट्टी में स्कूल की पहली मंजिल पर बने आवास में उनके बेटी रजनी, दामाद नवीन और धेवती श्रेष्ठा रह रहे थे। बुधवार रात को 8-10 बदमाशों ने धावा बोला था। दंपती से मारपीट की थी। बंधक बनाकर 70 हजार रुपये, 15 बैटरी, लैपटॉप, तीन एलईडी सहित अन्य सामान स्कूल की वैन में ले गए थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Agra: भरी तहसील में बहू ने पति व ससुर पर बरसाए लात-घूंसे और चप्पल, वीडियो आया सामने
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज किया था। घटना के बाद से दहशत में आया परिवार अपने ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र स्थित घर पहुंच गया। तीन पुलिस की टीमें छानबीन में लगी रहीं मगर बदमाशों का सुराग नहीं मिला है। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। हालांकि अभी वारदात में शामिल बदमाशों की पहचान नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed