फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police claim turned out to be false, dead body found in drain

Agra News: पुलिस का दावा निकला झूठे, नाले में मिला शव

Wed, 03 Jan 2024 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 03 Jan 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Police claim turned out to be false, dead body found in drain
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की शाम एक युवक नाले में गिर गया था। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। जब युवक के बारे में इंस्पेक्टर कोतवाली से जानकारी ली गई तो बताया था कि परिजन युवक को निकाल कर साथ ले गए हैं।
विज्ञापन


वहीं स्थानीय लोग युवक के नाले में गिरने की बात कह रहे थे। बुधवार की सुबह युवक का शव उसी नाले में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने शव को बाहर निकाला। युवक की पहचान सोनू (26) निवासी मोहल्ला अग्रवाल के रूप में मां मिथलेश ने की। बताया कि वह मजदूरी करता था। मंगलवार को घर से निकला था। उधर शव मिलने के बाद कोतवाली पुलिस का झूठ भी सामने आ गया। युवक के निकलने की बात कह कर पुलिस ने तलाश तक नहीं की।
विज्ञापन


इस घटना को लेकर सीओ संतोष कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस ने रात को भी तलाश की थी। सुबह शव मिलने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया है। हादसे में युवक की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed