{"_id":"64d5290b3f1e166e8f024983","slug":"police-checking-in-hotel-guest-house-kasganj-news-c-175-1-sagr1031-3070-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल और गेस्ट हाऊस पर पुलिस की नजर: इस तरह के काम करते पकड़े गए, तो पड़ जाएंगे मुश्किल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल और गेस्ट हाऊस पर पुलिस की नजर: इस तरह के काम करते पकड़े गए, तो पड़ जाएंगे मुश्किल में
Fri, 11 Aug 2023 02:41 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Fri, 11 Aug 2023 02:41 PM IST
सार
एसपी सौरभ दीक्षित ने पुलिस को होटलों व गेस्ट हाऊस की निरंतर चेकिंग के निर्देश दिए। इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए भी सुरक्षा का अलर्ट है।
विज्ञापन
कासगंज पुलिस की गाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कासगंज नगर में पुलिस के द्वारा होटल, गेस्ट हाऊस का चेकिंग अभियान चलाया गया। इस चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने होटल के रजिस्टर को चेक किया। होटल के अन्य दस्तावेंजों को जांच गया। साथ ही निर्देश दिए गए कि किसी भी होटल या गेस्ट हाउस में अनैतिक कार्य करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कासगंज-सोरोंजी मार्ग के एक गेस्ट हाऊस में बुधवार को रंगरेलिया मनाते युवक युवती पकड़े गए थे। इसके बाद एसपी सौरभ दीक्षित ने पुलिस को होटलों व गेस्ट हाऊस की निरंतर चेकिंग के निर्देश दिए। इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए भी सुरक्षा का अलर्ट है।
नगर के कई होटलों में बृहस्पतिवार को सीओ सदर अजीत चौहान थाना पुलिस के साथ चेकिंग को पहुंचे। सभी होटल संचालकों से कहा गया कि वे ठहरने वाले आगंतुकों की आईडी आदि की जांच करें। कोई संदिग्ध व्यक्ति मिले तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। युवक युवतियों को होटल देने से पूर्व यह सुनिश्चित करें कि वे जरूरतमंद हैं या नहीं।