{"_id":"66f4ea24bbb2e4bfb30a9933","slug":"police-chasing-away-monkeys-in-yellow-zone-due-to-sound-of-langur-in-taj-mahal-thieves-also-being-arrested-2024-09-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाह: ताजमहल के आसपास यलो जोन में यूट्यूब वीडियो दिखाकर पुलिस भगा रही बंदर, लपकों की भी हो रही धरपकड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाह: ताजमहल के आसपास यलो जोन में यूट्यूब वीडियो दिखाकर पुलिस भगा रही बंदर, लपकों की भी हो रही धरपकड़
Thu, 26 Sep 2024 01:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 26 Sep 2024 01:32 PM IST
सार
ताजमहल के आसपास लंगूर की आवाज से यलो जोन में पुलिस बंदर भगा रही है। इसके लिए 16 स्मार्ट पोल पर लगे पब्लिक एड्रेस सिस्टम पर यूट्यूब वीडियो चलाए जा रहे हैं। लपकों की भी धरपकड़ हो रही है।
विज्ञापन
ताज महल के यलो जोन में लगे स्मार्ट पोल
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित ताजमहल पर पर्यटकों के लिए समस्या बने बंदरों को भगाने के लिए पुलिस ने नायाब तरीका अपनाया है। यलो जोन में लगे 16 स्मार्ट पोल पर लगे पब्लिक एड्रेस सिस्टम (पीए) पर यूट्यूब से लंगूरों की आवाज वाला वीडियो-ऑडियो चलाकर बंदरों को भगाया जा रहा है। वहीं, स्मार्ट पोल का प्रयोग लपकों की धरपकड़ में भी हो रहा है।
विज्ञापन
यलो जोन में 16 स्मार्ट पोल हैं। इन पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इसके साथ ही पीए सिस्टम भी हैं। दो पुलिसकर्मी कंट्रोल रूम में तैनात रहते हैं। वह कैमरों से नजर रखते हैं। देखा जाता है कि ताज के किस प्रवेश द्वार पर क्या गतिविधि हो रही है। इसके अलावा यह भी देखा जाता है कि बंदर कहां एकत्रित हो गए हैं। जहां बंदर जुटते हैं। उसी हिस्से के पीए सिस्टम पर लंगूर की आवाज वाला ऑडियो चला दिया जाता है। इससे बंदर समझते हैं कि उनके आसपास लंगूर हैं और वह डर से भाग जाते हैं।
विज्ञापन