{"_id":"612d1d7f8ebc3e266350f0ef","slug":"police-caught-three-people-wanted-in-murder-mainpuri-news-agr5056352138","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या में वांछित चल रहे तीन लोग पुलिस ने पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या में वांछित चल रहे तीन लोग पुलिस ने पकड़े
विज्ञापन
करहल के नगला खुंड़े में हत्या के आरोपी पुलिस हिरासत में
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करहल। करहल थाना क्षेत्र के गांव नगला खुंडे में 26 अगस्त को जमीन के विवाद में हुई दो लोगों की हत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से हत्या करने में प्रयोग किए गए तीन तमंचे बरामद किए गए हैं। घटना के संबंध में पूछताछ करने के बाद उनको लिखापढ़ी करके जेल भेज दिया गया है।
नगला खुंडे में 26 अगस्त को जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में दोनों पक्षों की ओर से की गई फायरिंग में एक पक्ष के देवेंद्र तथा दूसरे पक्ष के योगराज की मौत हो गई थी। एक पक्ष की ओर से श्रीकृष्ण ने नंदकिशोर, परमानंद, सुखवीर, प्रांशू तथा दूसरे पक्ष की ओर से पुष्पादेवी ने आनंद, श्रीकृष्ण, देवेंद्र, राजेश के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट लिखाई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की।
सोमवार को थाना प्रभारी शिवकुमार सिंह चौहान ने हत्या के मामले में वांछित चल रहे राजेश उर्फ सुखवीर, श्रीकृष्ण तथा प्रांशू को गिरफ्तार कर लिया। तीनों के कब्जे से हत्या करने में प्रयोग किए गए तीन तमंचे बरामद किए गए हैं। थाना प्रभारी शिवकुमार सिंह चौहान ने बताया कि घटना के संबंध में पूछताछ करने के बाद उनको लिखापढ़ी करके जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
नगला खुंडे में एक खाली प्लाट को लेकर आनंद जाटव तथा परमानंद के बीच विवाद चल रहा है। दोनों ही पक्ष प्लाट पर अपना कब्जा बताते हैं। उनके बीच तीन साल से दीवानी न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। 26 अगस्त को आनंद ने खाली प्लाट में अपना ट्रैक्टर खड़ा किया। दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद में दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग की गई। इसमें एक पक्ष के देवेंद्र तथा दूसरे पक्ष के योगराज की मौत हो गई थी।