फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police caught the protector including the kidnapper

अपहरणकर्ता सहित संरक्षणदाता महिला को पुलिस ने पकड़ा

Thu, 23 Sep 2021 07:17 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 07:17 PM IST
विज्ञापन
Police caught the protector including the kidnapper
किशनी (मैनपुरी)। थाना पुलिस ने 12 घंटे में ही बालिका का कुसमरा से अपहरण करने वाले अपहरणकर्ता सहित संरक्षणदाता महिला को पकड़ा है। बालिका को महिला के घर से बरामद कर लिया है। अपहरण करने वाला मंगलामुखी बनकर नाबालिगों का अपहरण कर उनको मांगने खाने के धंधे में उपयोग करता था। पुलिस उसके साथियों की तलाश कर रही हे।
विज्ञापन

बुधवार को कुसमरा के मोहल्ला कटरा निवासी सुन्नी बेगम ने 12 वर्षीय नातिन सोनम उर्फ छोटी को अज्ञात महिला द्वारा अपने साथ ले जाने की तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी अशोक कुमार राय ने दो टीमों का गठन किया। टीमों ने क्षेत्र के गांव खिदरपुर चौकी से मीना के घर से अपहृत बच्ची को बरामद कर लिया। बच्ची का अपहरण करने वाले नकली मंगलामुखी अंशुल उर्फ अभिषेक उर्फ कोमल निवासी कल्याणपुर जिला कानपुर नगर को हिरासत में ले लिया। मीना तथा अंशुल को थाने लाकर पुलिस ने पूछताछ की।
विज्ञापन

अंशुल ने पुलिस को बताया कि वह पुरुष होकर भी महिला के रूप में मंगलामुखी बनकर रहता है। नाबालिग बच्चियों को बहला फुसलाकर उनका अपहरण करके मांगने खाने के धंधे में शामिल करता है। उसकी रिश्तेदार मीना कमल उसका सहयोग करती है। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed