फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police caught the husband who reached the police station to complain about misdeed with wife

Mainpuri: महिला के साथ दुष्कर्म, शिकायत करने थाने पहुंचा पति, पुलिस ने उसे ही पकड़ लिया

Thu, 15 Dec 2022 07:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 15 Dec 2022 07:03 PM IST
सार

पीड़िता ने बताया कि रात में कुछ लोग घर में आए और उसे जबरन उठाकर ले गए। उसके साथ दुष्कर्म किया। पति के घर आने पर मामले की जानकारी दी। पति थाने में शिकायत करने पहुंचा, तो पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के बजाए पति को ही थाने में बैठा लिया। 
 

विज्ञापन
Police caught the husband who reached the police station to complain about misdeed with wife
demo pic

विस्तार

मैनपुरी के घिरोर के थाना दन्नाहार क्षेत्र के एक गांव में 11 दिसंबर की रात कुछ लोग एक महिला को उठाकर ले गए और उसके साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। पति का आरोप है कि जब उसने शिकायत की तो उसे ही थाने में बैठा लिया गया। पीड़िता का कहना है कि कोई कार्रवाई न होने से आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं।

विज्ञापन

यहां का है मामला 

दन्नाहार क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने बताया कि 11 दिसंबर की रात पति घर के अंदर दो बच्चों के साथ सो रहे थे। वह एक बच्चे के साथ घर के बाहर छप्पर के नीचे सो रही थी। रात में गांव निवासी तीन लोग वहां आए और उसे पकड़ लिया। उसके मुंह में कपड़ा ठूंसने के बाद उठाकर घर से कुछ दूर झाड़ियों में ले गए। वहां तीनों आरोपियों ने तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। देर रात पति जागने के बाद बाहर आए और चारपाई खाली देख कर उसकी तलाश की। पति के आने पर आरोपी वहां से भाग गए। पीड़िता के पति का आरोप है कि उसने थाना में शिकायत दी तो उसे ही थाना में बैठा लिया गया। पुलिस ने पत्नी का मेडिकल भी नहीं कराया। आरोपियों से सांठगांठ के चलते कोई कार्रवाई नहीं की गई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Etah: आर्थिक तंगी से जूझ रहे शिक्षामित्र ने खाया विषाक्त, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की नहीं है जानकारी 

सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि 'मामला मेरे संज्ञान में नहीं है, जानकारी की जा रही है। यदि कोई शिकायत दी गई तो उस पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed