{"_id":"637d0e38758e65048b257503","slug":"police-caught-tanker-on-the-information-of-diesel-theft-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: टैंकर से डीजल चोरी की सूचना पर पुलिस ने मारा छापा, मकान मालिक को हिरासत में लेकर की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: टैंकर से डीजल चोरी की सूचना पर पुलिस ने मारा छापा, मकान मालिक को हिरासत में लेकर की पूछताछ
Tue, 22 Nov 2022 11:30 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 22 Nov 2022 11:30 PM IST
सार
एत्मादपुर के एक घर में डीजल से भरा टैंकर खड़ा था। डीजल चोरी की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर टैंकर को कब्जे में लिया है। मकान मालिक को भी हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लिया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र में हाईवे के किनारे कस्बे के मोहल्ला सतोली में टैंकर से डीजल चोरी की सूचना पर मंगलवार को पुलिस ने एक घर पर छापा मारा। घर के बाहर खड़े टैंकर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस मकान मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी एत्मादपुर सर्वेश कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह नौ बजे टैंकर से डीजल चोरी की सूचना पर हाईवे किनारे स्थित मोहल्ला सतोली के शेरा कुमार के घर पर छापा मारा गया था। मौके पर डीजल से भरा टैंकर मिला, जिसे कब्जे में ले लिया गया है। मकान मालिक को भी पकड़ा गया है। उससे पूछताछ की गई है।
विज्ञापन
मथुरा से आया था डीजल से भरा टैंकर
टैंकर से डीजल चोरी करने के कोई उपकरण नहीं मिले हैं। टैंकर मालिक अजय भाटिया निवासी पक्का बाग फ्रेंड्स कॉलोनी इटावा ने पुलिस को बताया कि टैंकर मथुरा से डीजल लेकर फर्रुखाबाद जा रहा था। टैंकर चालक रवेंद्र कुमार अपने दोस्त शेरा के घर पर रुक गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
Trending Videos