फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police caught rangbaaz accused in agra up news

रंगबाज गिरफ्तार: सिगरेट का धुआं मुंह पर उड़ाया, विरोध किया तो की पिटाई...फिर कर दी फायरिंग

Tue, 12 Mar 2024 08:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 12 Mar 2024 08:59 AM IST
सार

पुलिस ने रंगबाजी करने के आरोपी को दबोच लिया। उसे जेल भेजा गया है। आरोपी ने ट्रांस यमुना में एक महीने में दो वारदात को अंजाम दिया था। 

 

विज्ञापन
police caught rangbaaz accused in agra up news
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना ट्रांस यमुना इलाके में रंगबाजी में दो वारदात हुई थीं। सिगरेट का धुआं मुंह पर उड़ाने के विरोध पर युवक को पीटा गया। जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई। घर में घुसकर पथराव किया। दूसरी घटना 4 दिन पहले जनसेवा केंद्र पर हुई। एक युवक को केंद्र से खींचकर पीटा गया। दोनों घटनाओं के सीसीटीवी फुटेज सामने आए। पुलिस ने सोमवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेजा गया है। उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष सुमनेश विकल ने बताया कि 10 फरवरी को जलेसर रोड टेढ़ी बगिया निवासी रवि पर दो बार फायर किए गए थे। उसका इलाके के नरेंद्र से मुंह पर सिगरेट का धुआं छोड़ने पर विवाद हुआ था। विरोध पर नरेंद्र ने साथियों के साथ रवि पर जानलेवा हमला किया था। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। मामले में रवि की मां कमलेश ने तहरीर दी। इस पर नरेंद्र, विशाल, मंसूरी, आदिल सहित 8-10 अज्ञात के खिलाफ बलवा, मारपीट, हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया था। सोमवार को आदिल को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में आदिल ने बताया कि नरेंद्र और मंसूरी तमंचे लेकर आए थे। दोनों ने रवि पर फायर किया था। उधर, आरोपी ने साथियों के साथ 6 मार्च को कालिंदी विहार में जनसेवा केंद्र पर आए गोविंद शर्मा के साथ मारपीट की थी। वह साथियों के साथ आया था। गोविंद का एक युवक से विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed