फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police caught large consignments of illegal liquor in mainpuri

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब की बड़ी खेप, तीन तस्कर गिरफ्तार

Sat, 14 Jul 2018 05:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी Updated Sat, 14 Jul 2018 05:25 PM IST
विज्ञापन
Police caught large consignments of illegal liquor in mainpuri
पुलिस की गिरफ्त में शराब तस्कर - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में औंछा मार्ग पर शनिवार सुबह स्वाट और पुलिस टीम की शराब तस्करों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीन अन्य मौके से फरार हो गए।  
विज्ञापन


ये तस्कर तीन वाहनों से करीब 20 लाख रुपए से अधिक की शराब हरियाणा से तस्करी कर लाए थे। पुलिस ने वाहन समेत शराब को कब्जे में ले लिया है। फरार शराब तस्करों की तलाश में जुट गई है। 
विज्ञापन

 
इंस्पेक्टर कोतवाली जसवीर सिंह सिरोही और स्वाट टीम प्रभारी जोगेंद्र सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि हरियाणा से तस्कारी कर लाई गई शराब औंछा रोड पर गांव बुर्रा से गड़ेरी की ओर जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन वाहनों में लदी थी अवैध शराब

सूचना पर पुलिसबल के साथ टीम ने घेराबंदी की। जब पुलिस ने तस्करी कर शराब ले जा रहे वाहनों को रोका तो तस्करों ने उस पर फायरिंग कर दी। अचानक हुए हमले के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई। 

पुलिस ने जबावी कार्रवाई करते हुए कैंटर, डीसीएम और स्कार्पियो में सवार तीन शराब तस्कर को पकड़ लिया। जबकि तीन अन्य मौके का फायदा उठाकर वहां से भाग निकले।  
 
एसपी अजय शंकर राय ने बताया कि पुलिस ने रजनेश यादव, प्रबल प्रकाश और पवन यादव को गिरफ्तार किया है। ये लोग गोलाबाजार निवासी सुरेंद्र के लिए काम करते हैं। इनके तीन साथी राकेश, सोनू और एक गाड़ी चालक सुरेंद्र भाग गए।

पकड़े गए तीन वाहनों से 605 पेटी अरुणाचल प्रदेश की शराब बरामद हुईं। बरामद शराब की कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है। वहीं लिखापढ़ी के बाद पुलिस ने गिरफ्तार तस्करों को जेल भेज दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed