फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police caught illegal liquor during checking on GT Road in mainpuri

मैनपुरी: पुलिस ने जीटी रोड पर चेकिंग के दौरान पकड़ी अवैध शराब की खेप, एक गिरफ्तार

Tue, 14 Jan 2020 01:29 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 14 Jan 2020 01:29 PM IST
विज्ञापन
Police caught illegal liquor during checking on GT Road in mainpuri
वाहन में मिली शराब की 300 पेटी - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी जिले के थाना कुरावली क्षेत्र में सोमवार की रात पुलिस ने जीटी रोड पर चेकिंग के दौरान शराब की खेप पकड़ी है। यह शराब हरियाणा से तस्करी कर लाई गई थी। पुलिस ने एक आरोपी गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य फरार हो गया। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन

   
सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे एक सूचना पर पुलिस टीम ने जीटी रोड पर एटा की तरफ जा रहे टाटा कैंटर संख्या यूके 08 सी ए 6333 को रुकवाने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर चालक ने वाहन को भगाने का प्रयास किया। 
विज्ञापन


एक आरोपी को पकड़ा

पुलिस ने जीटी रोड स्थित जैथरा मोड़ पर वाहन को रुकवा लिया। पुलिस को देखते ही वाहन में सवार दो व्यक्ति खेतों में भागने लगे। पुलिस ने पीछा करते हुए एक व्यक्ति को पकड़ लिया, जबकि दूसरा व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम ललित पुत्र जयपाल निवासी नालागढ़ जिला यमुनानगर हरियाणा बताया। फरार हुए का आरोपी का नाम विशाल पुत्र नरेंद्र बाबू फौजी निवासी उत्तम नगर जिला सहारनपुर है। 


वाहन की तलाशी के दौरान 300 पेटी हरियाणा प्रांत की देसी शराब हुई, जिसकी कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पकड़े हुए आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed