{"_id":"5cc5f298bdec22072841f354","slug":"police-caught-fraud-who-got-fake-job-in-airlines","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगार युवाओं को एयरलाइंस में नौकरी के नाम ठगते थे, ऐसे करते थे ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरोजगार युवाओं को एयरलाइंस में नौकरी के नाम ठगते थे, ऐसे करते थे ठगी
Mon, 29 Apr 2019 12:06 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 29 Apr 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडिगो एयरलाइंस में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के शातिर सदस्य अकबर खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके फरार साथियों की तलाश की जा रही है।
यह गिरोह बेरोजगारों युवाओं को झांसे में लेता था। उनको एयरलाइंस में नौकरी लगवाने का लालच देकर उनसे खाते में रकम जमा कराता था। गिरोह के कई खातों का पता चला है।
इस गिरोह के जाल में युवक विनायक वशिष्ठ भी फंस गया था लेकिन, उसे जल्द ही समझ आ गया है कि खेल क्या है? उसने न्यू आगरा थाना पुलिस को सूचना दे दी।

गिरोह के लोग नौकरी ज्वाइनिंग कराने के नाम पर पैसे की मांग करते थे। विनायक से 24 हजार रुपये मांगे गए। उसने कह दिया कि वह खाते में जमा नहीं कराएगा, कैश ही देगा। इस पर जैसे ही अकबर पैसा लेने के लिए सरला बाग एक्सटेंशन पहुंचा, वैसे ही पहले से तैयार पुलिस ने उसे दबोच लिया। अकबर मध्य प्रदेश के जिला अशोक नगर के कटरा मोहल्ला का रहने वाला है। उसके साथियों की तलाश की जा रही है। न्यू आगरा थाना पर केस दर्ज कर लिया गया है ।
ऐसे करते हैं ठगी
-- एयरलाइंस में सीधी भर्ती के विज्ञापन वेबसाइट पर डालते हैं या मार्केट में पोस्टर लगा देते हैं।
--। जो भी जाल में फंसे, उससे शैक्षणिक दस्तावेज मंगाते हैं। इनके मिलते कह देते हैं कि तुम्हारा चयन हो गया।
--। उसे फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भी भेज देते हैं। इसके बाद ज्वाइनिंग फीस बताकर 20 से 30 हजार रुपये खाते में डलवा लेते हैं।