फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police caught four robbers and recovered two bikes

Agra: पूर्व नगर पालिका कर्मचारी को लूटने वाले गिरफ्तार...पुलिस ने चार बदमाशों को पकड़ा, दो बाइक भी बरामद

Tue, 08 Apr 2025 05:54 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 08 Apr 2025 05:54 PM IST
सार

पूर्व नगर पालिका कर्मचारी को लूटने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चार महीने पहले भी बदमाशों ने डौकी थाने से आगे झील के पास एक युवक से बैग छीन लिया था। तभी से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
 

विज्ञापन
Police caught four robbers and recovered two bikes
पुलिस ने चार आरोपी पकड़े। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फतेहाबाद पुलिस व सर्विलांस टीम ने मुखबिर की सूचना पर पूर्व नगर पालिका कर्मचारी के साथ लूट करने वाले चार लुटेरों को किया गिरफ्तार। आरोपियों के कब्जे से अंगूठी व घटना में दो प्रयुक्त बाइक पुलिस ने बरामद कीं।
विज्ञापन


 

एसीपी फतेहाबाद अमरदीप लाल ने बताया कि विगत 3 मार्च को पूर्व नगर पालिका कर्मचारी डिप्टी सिंह निवासी बाग कॉलोनी मॉर्निंग वॉक करने गए थे। तभी कस्बा फतेहाबाद के बाह रोड बाईपास पर नवीन गल्ला मंडी पर पीछे से दो बाइकों पर आए तीन बदमाश डिप्टी सिंह को रोककर एक सोने की अंगूठी व 1500 रुपये लूटकर भाग गए थे। पीड़ित के पुत्र नरेंद्रपाल सिंह के द्वारा अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को फतेहाबाद पुलिस व सर्विसलांस टीम चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि लूट करने वाले आरोपी निबोहरा रोड रेलवे पुलिया के पास खड़े हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी बंटी गोस्वामी पुत्र रज्जो गोस्वामी, राजेश गिरी पुत्र राधेश्याम, दीपक गोस्वामी पुत्र राजकुमार निवासीगण पृथ्वीनाथ फाटक, जोगीपाड़ा, थाना शाहगंज आगरा, चिंटू गोस्वामी पुत्र अशोक कुमार बलजीत नगर, थाना आनंद पर्वत दिल्ली हैं।

 
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि लूट व चोरी की घटना करके ही अपना व अपने परिवार का जीवन यापन करते हैं। चार महीने पहले भी चारों ने डौकी थाने से आगे झील के पास एक युवक से बैग छीन लिया था, जिसमें सात हजार रुपये व एक जोड़ी चांदी की पाजेब व चाबी मिली थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed