फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police caught animal thief near Imayadpur

Agra News: इमायदपुर के पास पुलिस ने पकड़ा पशु चोर

Sun, 19 May 2024 06:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 19 May 2024 06:38 PM IST
विज्ञापन
Police caught animal thief near Imayadpur
इमायदपुर के पास पुलिस ने पकड़ा पशु चोर
विज्ञापन

-कई वारदात कबूली, तमंचा कारतूस हुए बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी

बिछवां। गांव इमायदपुर माइनर की पुलिया के पास शनिवार की रात पुलिस ने एक पशु चोर को गिरफ्तार किया। पूछताछ करने पर उसने कस्बा में पशु चोरी की कई वारदात कबूल की। तलाशी के दौरान तमंचा और कारतूस बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपी पुलिस ने जेल भेजा है।

जनपद में आए दिन पशु चोरी की वारदात सामने आती है। एसपी विनोद कुमार की ओर से सभी प्रभारी निरीक्षकों को रात्रि गश्त पर विशेष ध्यान देने और गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। शनिवार की रात प्रभारी थानाध्यक्ष सुग्रीव सिंह को सूचना मिली कि इमायदपुर पुलिया के पास एक पशु चोर मौजूद है। इस सूचना पर टीम के साथ दबिश देकर पशु चोर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक तमंचा और कारतूस मिले। पूछताछ करने पर पशु चोर ने अपना नाम जीशान उर्फ जूनिस निवासी गेसिंगपुर थाना जसरथपुर एटा बताया। उसने बताया कि उसने गांव मिसुर निवासी बबलू, नगला मितकर निवासी मुन्नी देवी और नगला खगी निवासी राजवीर के पशु चोरी किए हैं। इसके अलावा भी चोरी की कुछ अन्य घटनाओं की जानकारी दी। पशु चोर के पास से पुलिस को 39 हजार रुपये की नगदी बरामद हुई। रविवार को पुलिस ने पशु चोर को जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed